फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जाखल में लड़कियों के स्कूल को जगह की तलाश, मिलते ही होगा निर्माण : बराला

जाखल में लड़कियों के स्कूल को जगह की तलाश, मिलते ही होगा निर्माण : बराला

Sun, 03 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जाखल में लड़कियों के स्कूल को जगह की तलाश, मिलते ही होगा निर्माण : बराला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल
जाखल मंडी के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भवन निर्माण कराना हमारी प्राथमिक्ता में शामिल है। इसके लिए नई जगह की तलाश है। फिलहाल जो जगह है वह विभागीय नियमों केअनुसार पूरी नहीं है। स्कूल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होते ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को मार्केट कमेटी के किसान विश्राम गृह में जनता दरबार के बाद मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि जाखल के नए बस स्टैंड का उद्घाटन व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा।
इस मौके पर तलवाड़ी गांव के एक दर्जन परिवारों ने उन्हें इंदिरा आवास योजना के तहत अलॉट हुए प्लॉट पर कब्जा दिलवाने को मांग पत्र सौंपा। प्लॉट धारकों ने कहा कि उन्हें उनके प्लॉट पर कई सालों बाद भी कब्जा नहीं मिल रहा है। गांव तलवाड़ी के ट्यूबवेल ऑप्रेटर रिक्का राम पंच ने कई लोगों के साथ अपनी फरियाद रखते हुए गांव के कुछ लोगों पर सरकारी जलघर का ताला तोड़ने की शिकायत रखते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं जाखल मंडी कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन प्रधान सतीश भोला, उप प्रधान सुरेश गर्ग पप्पू, मदन लाल सिधानी के नेतृत्व में आढ़तियों ने बराला को मांग पत्र सौंप कर जाखल गांव व मंडी के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण करवाने, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का अभाव व चिकित्सा सुविधाएं न मिलने, चंडीगढ़ रोड की हालत को दुरुस्त करवाने, चांदपुरा खरीद केंद्र की जगह को बढ़ाने, मुख्य सड़क मार्गों पर स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करवाने इत्यादि कई मांगे रखीं। जिन पर उन्होंने तुरंत ध्यान देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे मौजूद : भाजपा मंडल महामंत्री अरुण गुप्ता, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरविंद्र लाली चुहड़पुर, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेश गुर्जर, वाइस चेयरमैन जोगेंद्र पाल गर्ग, जिला सचिव हरीश गर्ग, पेस्टीसाइड एसोसिएशन प्रधान ओमप्रकाश सिंगला, सुभाष सिंगला, किरण शर्मा, जगबीर जग्गा, अमरीक ग्रेवाल, कश्मीरी कक्कड़, शिवकुमार शिब्बू, अवतार सिंह तलवाड़ा, गगन सिंह, मोहन चांदपुरा, गुरचरण पुरी चांदपुरा, सतबीर, जिले सिंह, नप लिपिक कमल गर्ग, मंडी सुपरवाइजर रमेश कुमार, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं मंडीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed