{"_id":"6671d1ef38bfde69a20cb349","slug":"16-crore-45-lakh-rupees-came-into-the-account-of-82272-farmers-of-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118191-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 82272 किसानों के खाते में आए 16 करोड़ 45 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 82272 किसानों के खाते में आए 16 करोड़ 45 लाख रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे योजना की राशि हस्तांतरित की। मंगलवार को वाराणसी से आयोजित लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संदेश दिया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय डीपीआरसी हॉल में हुआ। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि रहे जबकि फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम और रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा विशिष्ट अतिथि रहे। जिले के 82,272 किसानों को 16 करोड़ 45 लाख रुपये की 17वीं किश्त उनके बैंक खाते में डाली गई। किसानों को अब तक कुल 278 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि इस योजना के तहत दी जा चुकी है।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है। सरकार ने जहां किसानों को उचित समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद सुनिश्चित की है, वहीं किसानों को अच्छे बीज, कीटनाशक व उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने गेहूं पर 100 रुपये समर्थन मूल्य बढ़ाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जो आज भी निरंतर कायम है। वर्ष 2013 में गेहूं की एमएसपी 1300 रुपये थी, जो आज दस साल बाद केंद्र की सरकार ने 2300 रुपये कर दी है। किसानों की फसलें खराब होने पर मुआवजा राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किया गया। भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को लाभकारी मूल्य के साथ फसलों की खरीद सुनिश्चित की गई है।
इस मौके पर डीसी राहुल नरवाल, एडीसी राहुल मोदी, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, प्रवीण जोड़ा, जगदीश शर्मा, विजय गोयल, भीम लांबा, नरेश टिट्टू, भवानी सिंह, शम्मी धींगड़ा, सतपाल बाजीगर, अवतार मोंगा, जगदीप मोंगा, जयदीप बराला, जगदीश ओड सहित कई लोग मौजूद रहे।