फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में छाए एमएम कॉलेज के विद्यार्थी

जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में छाए एमएम कॉलेज के विद्यार्थी

Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में छाए एमएम कॉलेज के विद्यार्थी
भाषण प्रतियोगिता में निशा प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज फतेहाबाद के विद्यार्थियों ने सीएमजी राजकीय महिला कॉलेज भोड़ियाखेड़ा में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा, शिक्षा का अधिकार तथा मानवीय अधिकार विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में एमएम पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रोफेसर प्रतिभा मखीजा और प्रो. शिम्पा के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज की छात्रा निशा ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखे और निर्णायक मंडल को बहुत प्रभावित किया। साथ ही महिलाओं पर हो रही हिंसा व अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसी के साथ कॉलेज के विद्यार्थी तमन्ना व प्रदीप ने लोकतंत्र के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत कर वहां उपस्थित विद्यार्थियों को उनके वोट के अधिकारों से अवगत करवाया। छात्र कमल ने बिना शब्दों के चित्रकला द्वारा भ्रूण हत्या को प्रभावी तरीके से सबके समक्ष प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में निशा ने तथा डिबेट में तमन्ना और प्रदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं पेंटिंग में कमल व निबंध लेखन में कल्पना ने द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने इन विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed