{"_id":"5c55dd85bdec227365149143","slug":"151549131141-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा 9 में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा 9 में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय में नौवीं कक्षा के दाखिले के लिए 604 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में आगामी सत्र 2019-20 के दौरान दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 1019 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा के लिए जेएनवी खारा खेड़ी, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारा खेड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारा खेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद के विशेष प्रतिनिधि ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इस परीक्षा में तीनों केंद्रों पर कुल 604 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।