फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्वाइनफ्लू का प्रकोप बढ़ा, टोहाना में एक और स्वाइन लू आशंकित बुजुर्ग की मौत

स्वाइनफ्लू का प्रकोप बढ़ा, टोहाना में एक और स्वाइन लू आशंकित बुजुर्ग की मौत

Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वाइनफ्लू का प्रकोप बढ़ा, टोहाना में एक और स्वाइन लू आशंकित बुजुर्ग की मौत
टोहाना में स्वाइन फ्लू आशंकित बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को टोहाना के गांव बढ़ाईखेड़ा में स्वाइन फ्लू आशंकित मरीज की मौत हो गई। वहीं भट्टू क्षेत्र के गांव बनमंदौरी में भी एक बुजुर्ग महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 29 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें दो बच्चियां शामिल हैं। इतना ही नहीं जिले में उक्त बुजुर्ग सहित कुल 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक केवल एक ही महिला की मौत दर्ज है। इस संबंध में जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई हुई है उसको केवल स्वाइन फ्लू ही था। वहीं अन्य 5 मरीजों को स्वाइन फ्लू के अलावा अन्य भी कई बीमारियां थी। इसलिए विभाग केवल एक ही मौत स्वाइन फ्लू से मान रहा है।
बुजुर्ग ने हिसार के अस्पताल में तोड़ा दम
टोहाना के गांव बढ़ाईखेड़ा के बुजुर्ग को तीन दिन पहले बुखार व जुकाम की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उसे टोहाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां तबियत में सुधार नहीं होने पर उसके मंगलवार रात को हिसार रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि उक्त मरीज स्वाइन फ्लू आशंकित था तथा इसकी रिपोर्ट रोहतक पीजीआई भेजी हुई है।
विज्ञापन

बनमंदौरी में महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
भट्टू के गांव बनमंदौरी की एक बुजुर्ग महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पास हिसार से रिपोर्ट आई है जिसमें उक्त महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत में आए विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
गांव बढ़ाईखेड़ा में बुजुर्ग की मौत तथा बनमंदौरी में महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों ही गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर मृतक तथा पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों को स्वाइन फ्लू से बचाव की दवाई दी। इसके अलावा दोनों गांवों के स्कूलों में तथा अन्य कई स्थानों पर भी विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
जिले में अब तक हो चुकी 6 लोगों की मौत
जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उक्त सभी मौत टोहाना क्षेत्र में ही हुई हैं। इन 6 मौतों में 3 बुजुर्ग महिलाएं, 2 बुजुर्ग पुरुष तथा एक युवक शामिल है। टोहाना में हुई उक्त मौत में गांव बिढ़ाईखेड़ा में बुजुर्ग, रेलवे रोड पर महिला, कृष्णा कॉलोनी में महिला, गांव फतेपुरी में पुरुष, गांव पिरथला में युवक तथा शहर के वार्ड नंबर 6 मेें बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है।

जिले में अब तक 29 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। पॉजिटिव मरीजों के गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग कई गांवों के स्कूलों में भी विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed