{"_id":"5c50a281bdec22739c3fdce8","slug":"151548788353-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने नगरपरिषद प्रशासन को दिया 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने नगरपरिषद प्रशासन को दिया 4
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा फतेहाबाद की जनरल हाउस की बैठक प्रधान राजाराम टांक की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव सतबीर सहारण ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टांक ने कहा कि संघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र गत 14 जनवरी को नगर परिषद प्रशासन को सौंपा गया था लेकिन अभी तक प्रशासन ने इन मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ ने नगर परिषद प्रशासन को मांगों को लेकर दोबारा रिमाइंडर सौंपा है जिसमें अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान अगर अधिकारियों ने संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश लोट ने बताया कि गत दिवस महिला कर्मचारी रजना के साथ अस्थायी दरोगा सुरेंद्र द्वारा दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। इसको लेकर महिला कर्मचारी ने पुलिस को भी शिकायत दी लेकिन प्रधान दर्शन नागपाल ने कार्यवाही न करने को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया जिसकी संघ ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरेश राणा, राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़, सफाई दरोगा पवन, उपप्रधान किरण बाला, पवन कुमार चिनालिया, सत्यवान टांक सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।