फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ये निभाएंगे फर्ज ताकि आप खुशी से मना सकें दीवाली

ये निभाएंगे फर्ज ताकि आप खुशी से मना सकें दीवाली

Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ये निभाएंगे फर्ज ताकि आप खुशी से मना सकें दीवाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दिवाली पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों को दिवाली मनाने में कोई बाधा न आए, इसके लिए विद्युत निगम, अस्पताल व दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आतिशबाजी व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आगजनी की घटना के मद्देनजर दमकल विभाग की सभी 5 गाड़ियां और स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। बिजली निगम के कर्मचारियों की भी कालोनी वाइज ड्यूटियां बांट दी गई हैं और अस्पताल के कर्मचारी शेड्यूल के अनुसार दिवाली की रात भी ड्यूटी देंगे।
शहर के थाना रोड, भीमां बस्ती चौक, जवाहर चौक सहित सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की कतारें लगी हुई हैं। इस दौरान शहर वासी सबसे बड़े त्योहार का आनंद ले सकें इसके लिए कई विभागों के कर्मचारी शहरवासियों के लिए ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

दमकल विभाग के पास इस समय 5 गाड़ियां हैं जिनके लिए 34 कर्मचारी काम कर रहे हैं। हालांकि दमकल विभाग की तह तक जाएं तो उन्हें एक गाड़ी पर छह आदमी चाहिए। एक गाड़ी पर एक चालक, एक लीडिंग फायरमैन एवं चार फायरमैन की जरूरत है लेकिन दमकल विभाग की आपसी सामंजस्य के चलते सभी कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे और दीवाली की रात भी ड्यूटी करेंगे। लीडिंग फायरमैन अमर सिंह के अनुसार कर्मचारियों की कमी नहीं है। पूरा स्टाफ है और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सांय से बुधवार रात तक दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 बिजली कर्मचारी, तीन जेई और एक एसडीओ संभालेंगे बिजली व्यवस्था
फतेहाबाद शहर की बिजली सप्लाई भट्टू रोड स्थित 33 केवी सबस्टेशन से होती है। हुडा सेक्टर एवं लघु सचिवालय की बिजली आपूर्ति हुडा के 33 केवी सब स्टेशन से होती है। शहर में दीवाली की रात बिजली निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए एसडीओ धीरज कुमार ने ने एरिया वाइज डयूटियां लगा दी हैं। हुडा सेक्टर से लेकर मॉडल टाऊन, चार मरला, व शहर के हरेक कालोनी के लिए अलग अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग के पास इस समय 50 बिजली कर्मचारी व लाइनमैन, 3 जेई हैं जिन्हें जिम्मा सौंपा गया है। एसडीओ धीरज खुद भी 33 केवी सबस्टेशन पर ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात आगजनी की घटना होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए उन्होंने एक इमरजैंसी टीम भी गठित कर रखी है जो 33 केवी सबस्टेशन पर तैनात रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस टीम को भेजा जाएगा।
चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, 3 रहेंगे इमरजेंसी के लिए तैनात
स्वास्थ्य विभाग ने दीवाली की रात को किसी भी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डा. मनीष बंसल की मानें तो सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें शहर नहीं छोड़ने और फोन ऑन रखने की सलाह दी गई है। डा. बंसल ने बताया कि 2 चिकित्सक इमरजेंसी व एक चिकित्सक लेबर रूम में तैनात रहेंगे।
थाना रोड पर लगाए नाके
शहर के थाना रोड पर खरीददारी के दौरान ट्रैफिक जाम ना हो इसके लिए थाना पार्किंग से लेकर जवाहर चौक तक बेरिकेड्स लगाए गए हैं। भारी वाहनों को निकालने के लिए डीएसपी रोड व पुराना मेन बाजार से वाया गोपीराम धर्मशाला निकाला गया।

सवा 6 से 8 बजे तक होगा पूजन
श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के अनुसार इस दिन लक्ष्मी जी में भगवान नारायण का अवतरण हुआ था। इसी दिन ही श्रीराम लक्ष्मी स्वरूपा माता सीता को अयोध्या लाए थे, इसलिए वृष लगन में शाम 6:15 से 8 बजे तक समय दीपावली पूजन के लिए अधिक शुभ है। इसके अलावा सिंह लगन में व्यापारी रात 7 बजे से 2 बजे तक पूजा कर सकते हैं। राजेश शर्मा के अनुसार, इस बार दीपावली का मुहूर्त अत्यंत शुभ है। शाम को चांदी की ज्योत में सरसों के तेल में दीया बाती से घर से मुख्य द्वार पर दीप जलाएं। लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए कच्चे दूध में केसर डालकर प्रसाद वितरित करें, इसके बाद ही खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed