फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आयुष्मान भारत के तहत बीपीएल परिवारों का 5 लाख तक होगा नि:शुल्क ईलाज

आयुष्मान भारत के तहत बीपीएल परिवारों का 5 लाख तक होगा नि:शुल्क ईलाज

Tue, 31 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत के तहत बीपीएल परिवारों का 5 लाख तक होगा नि:शुल्क ईलाज
बीपीएल परिवारों का 5 लाख तक होगा नि:शुल्क इलाज
विज्ञापन

फतेहाबाद। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवारों के लिए 15 अगस्त से शुरू की जा रही आयुष्मान भारत योजना के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को सिविल सर्जन डा. मुनीष बंसल की अध्यक्षता में बैठक में निजी चिकित्सकों आईएमए प्रधान डॉ. पवन मेहता, सचिव डा. रोहित बतरा, डा. एचसी दहिया, डा. सुरेश वधवा, डा. राजेश अबरोल, डा. मनमोहन पाहवा, डा. संजय बंसल, डा. सतीश बंसल, डा. अंशुल सहगल, डा. सुभाष चंद मौजूद थे। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. कुलदीप गौरी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभावन्ति होने वाले बीपीएल परिवारों के शहर के वार्डों व गांवों मे जाकर कार्ड बनाए गए हैं। अब इन कार्डों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का काम जारी है। नोडल अधिकारी डा. कुलदीप गौरी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल परिवार को 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed