{"_id":"5a91bb904f1c1b2a788b7aab","slug":"151519500176-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ब्रिज पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ब्रिज पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर ब्रिज पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल
जाखल के कुलां भूना रोड़ पर बनाए गए ओवर ब्रिज पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ओवर ब्रिज के उपर सड़क किनारे पड़ी धूल मिट्टी आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि ब्रिज पर सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाए ताकि खासकर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
मंडी वासी विवेक जिंदल, गोल्डी वर्मा ने बताया कि ओवर ब्रिज पर सड़क किनारे पड़ी मिट्टी वाहनों के कारण उड़ती रहती है। जो वाहन चालकों की आंखों में जाकर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी के साथ घास फूस भी उगा है। जिसे तुरंत दूर कर सफाई करवाई जाए।