{"_id":"5a550c714f1c1b0b788b7775","slug":"151515523185-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी से पहले जिला फतेहाबाद को पॉलिथीन मुक्त घोषित करना है- आभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी से पहले जिला फतेहाबाद को पॉलिथीन मुक्त घोषित करना है- आभीर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी से पहले पॉलिथीन मुक्त घोषित होगा जिला : आभीर
अमर उजाला ब्यूरो।
भूना। पॉलिथीन खुले में पड़े होने से पशुओं के लिए घातक होता है। इसलिए ग्राम पंचायते लोगों सहयोग से पॉलिथीन मुक्त गांव घोषित करें। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त डाक्टर जयकृष्ण आभीर ने मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पॉलिथीन मुक्त अभियान को लेकर सरपंच, पंचों, आंगनवाडी सुपरवाईजर, वर्कर एवं हेल्पर तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीपीओ रविन्द्र कुमार दलाल ने की।
आभीर ने कहा कि पॉलिथीन से कई बीमारियां पनपती है। इसलिए खुले में पड़े हुए पॉलिथीन को एकत्रित करके नष्ट कर देना चाहिए या उन्हें बेचने के लिए कदम उठाना चाहिए। आभीर ने कहा कि पॉलिथीन अपने-आप नष्ट भी नहीं होता। इसलिए इसे गांव-गांव में चुनकर पंचायत अपने स्तर पर एकत्रित करे। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2018 से पहले जिला फतेहाबाद को पॉलिथीन मुक्त घोषित करना है। इसके लिए जनता का सहयोग सर्वपरि है क्योंकि जन समूह के बिना ऐसी मुहिम को सफल नहीं बनाया जा सकता। इस मौके पर सैकडों लोगों के साथ एडीसी ने शपथ लेकर पॉलिथीन मुक्त मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रविन्द्र कुमार दलाल, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी पूर्ण चंद, पटवारी देसराज कंबोज, सजादअलीखान, राजेश चौहान, जगसीर मलिक, ढाणी डूल्ट के सरपंच जयप्रकाश मावलिया, टिब्बी के सरपंच इंद्रो देवी, बुवान के सरपंच हीरा लाल कंबोज, बोस्ती के सरपंच जगदीश रंगा, जांडली कलां के सरपंच ईश्वर सिंह, जांडली खुर्द सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह, चंद्रावल सरपंच प्रतिनिधि सतबीर सिंह, धौलू सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार माहर, घोटडू सरपंच रामेश्वर दास डेलू, मोची सरपंच सुरजीत सिंह पूनिया, गोरखपुर सरपंच सोनिया शर्मा, विक्रम शर्मा, नहला सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा, ढाणी गोपाल सरपंच हनुमान सिंह पूनिया, बैजलपुर सरपंच शमशेर सिंह आदि भी मौजूद थे।