{"_id":"5a4a7ec54f1c1b001c8bc053","slug":"151514831557-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि के कलेक्टर रेट संशोधन बारे 3 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपे राजस्व अधिकारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि के कलेक्टर रेट संशोधन बारे 3 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपे राजस्व अधिकारी : उपायुक्त
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे वर्ष 2017-18 के लिए जिला में भूमि के कलेक्टर रेट निर्धारित करने की दिशा में 3 जनवरी तक रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिला में कंट्रोलड व विलेज एरिया के लिए अलग-अलग नक्शे तैयार करें और इन नक्शों पर संशोधित दरों की सूची अंकित करें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस कार्य में राजस्व और स्थानीय निकाय के अधिकारी आपस में तालमेल कर इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करे।
डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में रियल एस्टेट क्षेत्र तथा आमजन द्वारा भू-खंडों की मांग इत्यादि के संदर्भ में विभिन्न विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के उपरांत यह रिपोर्ट तैयार की जाए। इस दिशा में जन प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, नगर पार्षद, जिला परिषद सदस्य, जानकारी रखने वाले प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्तियों आदि से पहले ही किसी क्षेत्र के कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी या कमी करवाना के प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। इसके पश्चात इस संबंध में जिला स्तरीय कलेक्टर रेट समिति अंतिम निर्णय लेगी। मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीआईओ सिकंदर, जिला न्यायवादी उषा बिश्रोई आदि मौजूद थे।