{"_id":"593adcea4f1c1b284b8b458e","slug":"151497029866-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीमंदोरी व आसपास के क्षेत्र की सेम समस्या का सरकार करेगी समाधान : चौधरी बीरेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीमंदोरी व आसपास के क्षेत्र की सेम समस्या का सरकार करेगी समाधान : चौधरी बीरेन्द्र
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
पीलीमंदोरी व आसपास के गांव के किसानों की जमीन में सेम की समस्या गंभीर हैं। इस समस्या का सरकार जल्द ही समाधान करेगी। यह भरोसा केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने दिया।
उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से विमर्श करेंगे और इस समस्या का ठोस समाधान निकालेंगे। चौधरी बीरेन्द्र सिंह वीरवार को देर शाम जिला के गांव पीलीमंदोरी में केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्र सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों की एक विडियो क्लिप भी लोगों को दिखाई गई। सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों का मांग पत्र भी सौंपा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार से विचार विमर्श करने और उन्हें क्रियान्वित करवाने का आश्वासन दिया।
इस्पात मंत्री ने कहा कि बड़े परिवार होने के बाद कृषि जोत घट रही है। पीलीमंदोरी व आसपास के 17 गांवों में जिसमें सिरसा जिला के गांव भी शामिल है, सेम से ग्रस्त है। सेम समस्या का ठोस समाधान कर किसानों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने लोगों को राजनीतिक रूप से भी समझदारी दिखाने का भी आह्वान किया कि और कहा कि जब तक आप राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे तो आपकी सुनवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो लोगों की आंखों में धुल ही नहीं झोक रही बल्कि आंखों में जहर डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों को एसवाईएल नहर याद आ रही है और जब सत्ता में थे तो इस पर बात ही नहीं करते थे। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि ऐसे लोग आपका भला नहीं कर सकते।
पीलीमंदोरी और आसपास के क्षेत्र की सेम समस्या का होगा समाधान : चौधरी बीरेन्द्र
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने दिया भरोसा
10 भट्टू मंडी में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत श्रमदान करते केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह, साथ है चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल व भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां।