फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   144 cases occurred in 8 days

जुलाई में 203 केस आए थे, अब आठ दिन में हुए 144 केस

Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
144 cases occurred in 8 days
फतेहाबाद के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाते लोग। - फोटो : Fatehabad
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में उम्मीद से ज्यादा अब तेजी से बढ़ने लगा है। अगर इस तरह ही स्थिति रहती है तो इस माह कोरोना के 550 नए मामले हो सकते हैं। स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट खुद ब्यां कर रही है। जुलाई माह में कोरोना के 203 नए मामले आए थे लेकिन अब आठ दिन में ही 144 केस नए आ चुके हैं। इस तरह की स्थिति रहती है और चेन बढ़ती है तो इस माह 550 नए मामले हो सकते हैं। जुलाई और अगस्त माह में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। जुलाई माह में दो की कोरोना से मौत हुई थी लेकिन अब अगस्त माह में सात दिन में दो की मौत हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल तक जिला में कोरोना का एक मामला था। एक मई से 31 मई तक कोरोना के कुल 17 मामले हो गए यानि की मई माह में 16 नए मामले आए। जून माह में कोरोना के कुल 115 मामले हो गए। जून में 96 नए मामले आए। जुलाई माह में कोरोना के कुल मामले 322 थे। जुलाई में 203 नए मामले आए। अब आठ अगस्त तक कोरोना के 466 मामले हो चुके हैं। इस माह तक अब तक 144 नए मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

35 मरीजों पर मिल रहा एक पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार शाम तक जिला में कोरोना के 16514 सैंपल हो चुके हैं। प्रत्येक 35 मरीजों के टेस्ट पर एक मरीज पॉजिटिव मिल रहा है। अब तक आरटीपीसीआर से 13576, रैपिड एंटीजन 2675 तथा ट्रूनेट से 263 टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 रैपिड एंटीजन किट और पहुंची
कोरोना के मामले बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग के सामने सैंपल लेना भी चुनौती बन गया है। कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं। कोरोना संदिग्ध मरीज की जल्द रिपोर्ट लेने के लिए विभाग रैपिड एंटीजन टेस्ट कर रहा है। 2500 किट पहले आई थी, अब स्वास्थ्य विभाग निदेशालय ने 2500 किट और भेजी है। अब विभाग के पास पांच हजार किट हो गई है। ढाई हजार से ज्यादा के टेस्ट किट से हो चुके हैं।

केस तो दिन-प्रतिदिन बढ़ेंगे। रोडवेज बसों में छूट के बाद अब खतरा बढ़ गया है। लोग सोशल डिस्टेंस, मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इस माह केस कई गुना बढने की उम्मीद है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की जाए।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed