फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आज जिले में बीजेपी की बाइक रैली, टोहाना में बराला, फतेहाबाद में फुलां एवं रतिया में दुग्गल संभालेंगी कमान

आज जिले में बीजेपी की बाइक रैली, टोहाना में बराला, फतेहाबाद में फुलां एवं रतिया में दुग्गल संभालेंगी कमान

Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
आज जिले में बीजेपी की बाइक रैली, टोहाना में बराला, फतेहाबाद में फुलां एवं रतिया में दुग्गल संभालेंगी कमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 2 मार्च को एक साथ विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैलियां निकाल कर विजय अभियान का आगाज करेगी। इसी कड़ी में फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा पर भी विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसके संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला बनाए गए है।
रमेश सिंगला ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों को आमजन के बारे में बताने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भाजपा के पदाधिकारी व वर्कर भाग लेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। तीनों विधानसभा में बाइक रैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। टोहाना विधानसभा में रैली का नेतृत्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला करेंगे। उनके नेतृत्व में बाइक रैली अनाज मंडी टोहाना से शुरू होकर कैंची चौक, जमालपुर, चुहड़पुर, जाखल, कुलां, लहरियां, इंदाछुई, डांगरा होते हुए कन्हेड़ी पहुंचेगी। जहां पर रैली का समापन होगा। इसी तरह फतेहाबाद विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदफुलां के नेतृत्व में सुबह 10 बजे भट्टू मंडी के विश्राम गृह से शुरू होगी, जिसके बाद गांव भट्टू कलां, किरढ़ान, बनावाली, खाबड़ा, ढाबी कलां, रामसरा, दैयड़, पीलीमंदोरी, मेहूवाला, बनगांव, बीघड़, मताना, फतेहाबाद शहर, धांगड़, खालमखेड़ा, धारनियां, बड़ोपल, मोहम्मदपुर रोही, गोरखपुर, नहला होते हुए भूना पहुंचेगी। जहां पर रैली का समापन होगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बाइक 200 किलोमीटर से अधिका का सफर तय करेंगी। सिंगला ने बताया कि रतिया विधानसभा के लिए बाइक रैली हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, बलदेव ग्रोहा, लक्ष्मण नापा, मुख्त्यार बाजीगर के नेतृत्व में गांव दौलतपुर से शुरू होगी। इसके बाद हिजरावां खुर्द, अहलीसदर, भड़ोलावाली, हरिपुरा, माणकपुर, नुरकीअहली, नागपुर, अजीतनगर, बीराबंदी, अलीका, कलौठा, लालवास, लाली, रतिया शहर, मोहम्मदपुर सौत्र, हसंगा, भूथन कलां, झलनिया, भिरड़ाना, अयाल्की होते हुए अहरवां पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed