{"_id":"5c49fd37bdec22735a794138","slug":"141548352823-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद में दीप सिंह कॉलेज के अंकित प्रथम व विपिन रहे द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद में दीप सिंह कॉलेज के अंकित प्रथम व विपिन रहे द्वितीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा संसद में दीप सिंह कॉलेज के अंकित प्रथम और विपिन रहे द्वितीय
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरवार से जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, नीति निर्धारण के लिए अपने सुझाव, विचार सांझा करने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह युवा संसद हायर एजुकेशन हरियाणा के स्टेट एनएसएस अधिकारी डॉ. कपेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। जिला युवा संसद में शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अंकित ने खेलो इंडिया पर भाषण देकर प्रथम, विपिन ने द्वितीय, नेहरू युवा केंद्र के चंद्रप्रकाश ने तृतीय, आईजी कॉलेज टोहाना के चांदनी ने चौथा व इंदिरा गांधी कॉलेज टोहाना के गौरव कुमार ने 5वां स्थान हासिल किया। एमएम कॉलेज के एनएसएस कार्डिनेटर विनोद कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद के लिए युवाओं द्वारा 90 से 120 सेकंड का अपना भाषण रिकॉर्ड कर उसका वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड करना जरूरी था। बता देें कि जो प्रतिभागी इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे, वे राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करेंगे। एनएसएस कोर्डिनेटर विनोद कुमार व डॉ. सुमंगला वशिष्ठ की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 17 से 19 जनवरी तक विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थानों से आए युवक-युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। उक्त में से 50 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इस युवा संसद में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. गुरचरण दास ने युवा संसद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा वर्ग को प्रोत्साहित करना और जोड़ना जो सामाजिक मुद्दों को मुखर और शिष्टतापूर्वक अनेक विचारों के माध्यम से समाज के सामने व्यक्त कर सके। इसके अलावा युवाओं में निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना, दूसरों के विचारों को सम्मान देना और उनके विचारों को सहन करने की क्षमता को विकसित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।