{"_id":"5be090cfbdec2269827d510b","slug":"141541443791-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के सिलाई बैच कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के सिलाई बैच कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पंचायत भवन में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह प्रमाण पत्र हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी रणविजय ने महिला के सिलाई बैच कार्यक्रम के बच्चों को दिए। इस अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रमेश कुमार भाटिया व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर जेएस भोरिया भी उपस्थित रहे।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी रणविजय ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की है। वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा भी महिलाओं के ग्रुप बनाकर बैंकों के माध्यम से ऋण के द्वारा उनकी आर्थिक मदद की जाती है ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सके। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रमेश कुमार ने बताया कि अब तक संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक -युवतियो को विभिन्न प्रकार के निशुल्क कोर्स करवाए गए है। जिनमें अभी तक 150 बैच लगाकर 3492 युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी गई है, इनमें से 389 युवक-युवतियों को बैंक द्वारा लोन दिया गया जबकि 1988 युवक- युवतियों ने स्वरोजगार शुरू किया है।