{"_id":"5bd762cdbdec2269b5183264","slug":"141540842189-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डिपो में टूटी मिली बस की डीजल पाइप और वायरिंग, जीएम का आरोप, हड़ताली कर्मचारियों की हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद डिपो में टूटी मिली बस की डीजल पाइप और वायरिंग, जीएम का आरोप, हड़ताली कर्मचारियों की हरकत
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद डिपो में टूटी मिली बस की डीजल पाइप और वायरिंग, जीएम का आरोप, हड़ताली कर्मचारियों की हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । 14 दिन से जारी रोडवेज की हड़ताल में सोमवार को पहला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें रोडवेज बसों को नुकसान पहुंचाया गया है। सोमवार को दो बसों में डीजल की पाइप टूटी व वायरिंग उखड़ी मिली है। रोडवेज जीएम शंभू राठी ने इसके पीछे हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया है। इसी बात से गुस्साए रोडवेज जीएम शंभू राठी सोमवार को सारा दिन एक्शन मोड में ही नजर आए। इतना ही नहीं, ड्यूटी सेक्शन के पास जब वो नए चालक-परिचालकों को उनके काम के बारे में बता रहे थे तो वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो हड़ताली कडंक्टरों को उन्होंने होमगार्ड के जवानों की मदद से पकड़वाकर बस अड्डा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में खुद ही रोडवेज जीएम हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस के कब्जे से छुड़वाकर भी ले आए। दूसरी ओर फतेहाबाद से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली एक रोडवेज बस में नए लगाए गए कडंक्टर को पैसे कम जमा करवाने का दोषी पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से उसकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। उधर धरने पर बैठे रोडवेज नेताओं ने हड़ताल को चार दिन तक और आगे बढ़ाते हुए दो नवंबर तक करने का ऐलान कर दिया है। रोडवेज जीएम शंभू राठी ने ज्यादा जानकारी देते बताया कि सोमवार को रोडवेज बसों के निरीक्षण के दौरान फतेहाबाद से चंडीगढ़ चली बस में अनुबंध आधार पर लगाए गए एक परिचालक को बहुत कम पैसे जमा क लिए दोषी पाया गया इसलिए उस परिचालक की सेवाएं समाप्त कर वापस एजेंसी में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर परिचालक से मात्र 7 हजार 920 रुपये वे बिल पाया गया जबकि उसके पास 12 हजार 25 रुपये नकद पाए गए।
गोरखपुर व मानावाली की बेटियां बोली, सर बस नही मिल रही, जीएम ने तुरंत शुरू करवाई बस
सोमवार को बस स्टैंड में व्यवस्था का जायजा ले रहे जीएम शंभू राठी के पास गोरखपुर की छात्राएं पहुंची और कहा कि सर पिछले 2 घंटे से बस नही चल रही। इस पर जीएम ने तुरंत यार्ड मास्टर को बस चलाने के आदेश दिए। इसके तुरंत बाद गांव मानावाली की छात्राओं ने भी जीएम से मुलाकात की और कहा कि अब तक एक भी दिन बस उनके गांव में नही गई है। इस पर भी जीएम ने जल्द सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया।