{"_id":"5b8d800142c792466b462d40","slug":"141536000001-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव धांगड के पास बस की चपेट में आने से जीप दुर्घटनाग्रस्त ,जीप में सवार रोहतक निवासी 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव धांगड के पास बस की चपेट में आने से जीप दुर्घटनाग्रस्त ,जीप में सवार रोहतक निवासी 7 घायल
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौटाला से मिलने जा रहे समर्थकों की जीप को रोडवेज ने मारी साइड, पलटी, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव धांगड के पास इनेलो समर्थकों की एक जीप सरकारी बस की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार रोहतक निवासी 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के लोगों की सहायता से एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। ये सभी रोहतक से अजय चौटाला से मिलने सिरसा जा रहे थे। सभी घायलों को रोहतक रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बलवान दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, मोलूराम रूहलानियां, सुरेंद्र लेगा, हलकाध्यक्ष भरत सिंह परिहार, शहरी प्रधान पवन चुघ व युवा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र श्योराण संग अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों का हाल जानने उपरांत उन्होंने बाबा फरीद वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में रोहतक पीजीआई के लिए रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी बुजुर्ग महावीर संघी, युवा मुकेश सैनी, राजेश गुलिया, डॉ. जयवीर, सुमित कुमार, नीरज व राकेश सोमवार सुबह जीप में सवार होकर रोहतक से सिरसा के लिए निकले थे। जीप राजेश गुलिया चला रहा था। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे फतेहाबाद के नजदीकी गांव धांगड़ पहुंचे तो फ्लाईओवर के पास पीछे से हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की एक बस ने उनकी जीप को साइड मारते हुए तेजी से निकल गई। जीप चालक राजेश वाहन पर संतुलन खो बैठा और जीप हाईवे पर पलटती हुई सड़क किनारे जा गिरी। इसके बाद आसपास के लोगों ने जीप सवार घायलों को एंबुलेंस की सहायता से फतेहाबाद नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पहुंचे विधायक बलवान दौलतपुरिया ने आरोप लगाया कि सरकारी बस चालक बड़ी ही लापरवाही से बस चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर पर रोडवेज जीएम को बस चालक की शिकायत करेंगे और मांग करेंगे कि नये भर्ती हुए व इस तरह बस चलाने वाले चालकों को सख्त चेतावनी दी जाए कि वे आमजन के जान-माल को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा नियमों के तहत बस चलाएं।