{"_id":"5a565a2e4f1c1b05198b45df","slug":"141515608622-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल से नाराज आईटीआई छात्रों ने कालेज में मचाया उत्पात, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल से नाराज आईटीआई छात्रों ने कालेज में मचाया उत्पात, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, जड़ा ताला
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
सिंबल रोड पर स्थित आईटीआई में बुधवार को स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व प्रिंसिपल के बीच चल रहा तनाव खुलकर सामने आ गया। प्रिंसिपल पर एक इंस्ट्रक्टर द्वारा जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और गुस्साए छात्रों ने आईटीआई में जमकर तोड़फोड़ की। छात्रों ने आईटीआई के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, वहीं प्रिंसिपल कार्यालय की खिड़कियों के शीशे भी तोड़कर बिखेर दिए। प्रिंसिपल के बचाव में आए एक अन्य अध्यापक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी मारपीट की गई तथा आईटीआई के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया। सूचना पाते ही डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं फतेहाबाद से डीएसपी रविन्द्र तोमर भी अतिरिक्त पुलिस बल लेकर टोहाना पहुंच गए। पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस दौरान आईटीआई को काफी नुकसान भी हुआ बताया गया है। दोनों की पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस को दी है। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान ले लिए गए हैं और जांच आरंभ कर दी गई है। फिलहाल आईटीआई में पुलिस बल को बैठा दिया गया है और बच्चों को कक्षाओं से निकलकर जाने के आदेश दिए गए हैं।
सिंबल रोड पर बने हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रिंसिपल तथा स्टाफ व छात्रों के बीच पिछले कई दिनों से खींचतान चलती आ रही है। बुधवार को इस खींचतान को और बल मिल गया, जब आईटीआई के पलंबर इंस्ट्रक्टर राजकुमार ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने उसे जातिसूचक बातें कही। वहीं कई अन्य इंस्ट्रक्टरों ने बताया कि प्रिंसिपल बेवजह उनको तंग करते हैं। इस बात की जानकारी विद्यार्थियों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। छात्रों ने परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और प्राचार्य के कार्यालय की खिड़कियों में भी तोडफ़ोड़ की। इस दौरान बचाव में आए इंस्ट्रक्टर प्रवीण बंसल व एक अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी मारपीट की गई। छात्रों के हंगामे की सूचना पाते ही डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा, शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी शिकायत देने को कहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आईटीआई में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मांगी गई है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी छात्रों को कक्षाओं से निकालकर घर भेज दिया गया है।
14 सीसीटीवी नहीं कर रहे काम
प्रिंसिपल कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई के 16 सीसीटीवी कैमरों में से फिलहाल 14 के लगभग काम नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आईटीआई में शीशों, दरवाजों व सूचना बोर्ड को भी निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया है। प्रिंसिपल डा.कृष्ण कुमार के अनुसार वह छात्रों के बीच अनुशासन को बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन कुछ अध्यापक शरारती छात्रों के साथ मिलकर माहौल को बिगाड़ने का काम रहे हैं।
विज्ञापन
मनमानी करते हैं प्रिंसिपल
छात्र दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान के प्राचार्य कृष्ण कुमार अपनी मनमानी करते हुए गलत तरीके से अपने नियम थोपते हैं तथा बच्चों के साथ-साथ स्टाफ से भी दुर्व्यवहार करते हैं। बच्चों ने कहा कि प्राचार्य की मनमानी के विरोध में इससे पूर्व उनकी शिकायत विधायक, एसडीएम टोहाना को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। उन्होंने मांग की कि प्रिंसिपल का तबादला होना चाहिए।
पहले भी रहा है विवाद
आईटीआई प्राचार्य इससे पहले भी मामले को लेकर विवादों में रह चुके है। 5 सितंबर को आईटीआई प्राचार्य कृष्ण कुमार इससे पूर्व भी विवादों मे रहे थे। उन्होंने सिख समुदाय के बच्चों को स्कूल में कृपाण न लाने संबंधी कुछ बात कही थी, जिसको लेकर सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने आईटीआई पहुंचकर प्रदर्शन किया था। उस दिन आईटीआई प्राचार्य ने अपनी गलती मानकर विवाद को सुलझाया था।