{"_id":"59e24a4c4f1c1b79548b75b3","slug":"141508002380-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बदहाल शहर को राहत पहुंचाने के लिए नप प्रशासन खरीदेगा फोगिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बदहाल शहर को राहत पहुंचाने के लिए नप प्रशासन खरीदेगा फोगिंग मशीन
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के डंक से स्वास्थ्य विभाग लाचार, नगर परिषद ने संभाली कमान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित होता जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन आगे आया है। नगर परिषद प्रधान नागपाल ने अधिकारियों के साथ बैठकर जल्द फॉगिंग मशीने मंगवाने का निर्णय लिया है। वहीं अंबाला और सिरसा में खरीदी गईं फॉगिंग मशीनों के लिए भी कमेटी से सुझाव मांगा है।
फतेहाबाद जिले में अब तक करीब 152 डेंगू के मरीजा सामने आए हैं। जब कि जिले में कई ऐसे भी मरीज है जिनका रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। ऐसे में फतेहाबाद शहर को डेंगू के कहर से बचाने के लिए नगर परिषद प्रशासन अब फॉगिंग की नई मशीनों की खरीद करने की तैयारी में जुट गया है। नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधान नागपाल ने कहा कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जल्द से जल्द फॉगिंग मशीन खरीदने का प्रयास किया जाएगा ताकि आगे से समय रहते ही शहर में लगातार फॉगिंग का सिलसिला जारी रखा जा सके। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि नप प्रशासन फिलहाल एक मशीन खरीदेगा या मशीनों की संख्या अधिक रखी जाएगी ताकि कम समय में अधिक शहर को कवर किया जा सके। इसके लिए सिरसा और अंबाला के स्थानीय निकाय से भी सुझाव मांगे गए हैं।
पहले भी थीं कई मशीनें, अधिकतर रहती हैं खराब
नगर परिषद के पास दो साल पहले से ही शहर में फॉगिंग का जिम्मा आया है, इससे पहले ये काम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा करवाया जाता था। फॉगिंग के लिये दवा अभी भी स्वास्थ्य विभाग ही उपलब्ध करवाता है, लेकिन डीजल का खर्च और कर्मचारी नगर परिषद की ओर से दिये जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले नगर परिषद को फॉगिंग मशीनें दी गई थी ,लेकिन उसमें से अधिकतर खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
डेंगू-वायरल की चपेट में पूरा फतेहाबाद शहर, मरीज बदहाल
डेंगू और वायरल की चपेट से मरीज बेहाल हैं। हालात ये हैं कि अस्पतालों में मरीजों के लिए वार्डों में जगह नहीं है। वहीं डॉक्टरों की मानें तो मौसम में बढ़ती ठंड के चलते अब डेंगू का प्रभाव कम होगा।
शहर को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए एक नई फॉगिंग मशीन खरीदने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। अधिकारियों से इस संदर्भ में चर्चा की है। इस नई मशीन का कुछ इस्तेमाल इस साल किया जाएगा और अगले साल से शुरू से ही लगातार फॉगिंग में मदद मिलेगी।
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।