फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सफाई ना होने से गुस्साए वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, ट्विटर पर सीएम को भेजी शिकायत

सफाई ना होने से गुस्साए वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, ट्विटर पर सीएम को भेजी शिकायत

Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सफाई ना होने से गुस्साए वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, ट्विटर पर सीएम को भेजी शिकायत
सफाई ना होने से गुस्साए वार्ड वासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


रतिया।
रतिया के वार्ड नंबर-2 में पटवार भवन के आसपास गंदगी होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण ही उनके वार्ड में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रोष प्रदर्शन कर रहे वार्ड नंबर-2 के निवासी अभिषेक गोयल, रवि तनेजा, प्रदीप, अमर सिंह, जनक राज, किरणा देवी, कृष्णा आदि ने बताया कि नगर पालिका की लापरवाही से उनके वार्ड में गंदगी का आलम बना हुआ है। जहां वार्ड में सफाई कर्मचारी के न आने से गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, वहीं नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी गलियों में बहने लगता है।। उन्होंने कहा कि वार्ड की गंदगी को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ, बल्कि शिकायत करने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वार्ड में आना ही बंद कर दिया। वार्ड वासियों ने अब इसकी शिकायत ट्विटर पर सीएम मनोहरलाल खट्टर को भेजी है। कालोनी वासियों ने बताया की वार्ड में जगह-जगह पर गंदगी पड़ी है। छोटे बच्चों के लिए बनाए गए आंगनबाड़ी केन्द्र को ही सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंकने का स्थल बना रखा है, जिस कारण आंगनबाड़ी में सारा दिन बदबू आती रहती है। यहां पर मच्छरों की भरमार है, जिस कारण आंगनबाड़ी के बच्चों के बीमार होने का खतरा भी पैदा हो गया है। वार्ड वासियों ने बताया कि अगर उनके वार्ड की समस्या जल्द ही हल ना हुई तो वह सीएम विंडो में शिकायत देने के साथ-साथ नगर पालिका कार्यालय के आगे धरना भी देंगे।

वही इस बारे में नपा सचिव सुरेन्द्र कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया की वार्ड में सफाई ना होने की शिकायत की बात आज ही उनके संज्ञान में आई है। सोमवार को वह स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे और सफाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed