{"_id":"593c36ed4f1c1bcd2c8b458c","slug":"141497118445-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र-प्रदेश सरकार की ढिलाई से एसवाईएल में देरी : दौलतपुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र-प्रदेश सरकार की ढिलाई से एसवाईएल में देरी : दौलतपुरिया
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र-प्रदेश सरकार की ढिलाई से एसवाईएल में देरी : दौलतपुरिया
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । एसवाईएल पर अदालत हरियाणा के पक्ष में फैसला कर चुकी है लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार की ढिलाई के चलते एसवाईएल पर प्रदेश को उसके हिस्से का पानी मिलने में देरी हो रही है। इस मुद्दे पर महज इंडियन नेशनल लोकदल ही जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहा है और प्रदेश के हिस्से का पानी भी महज इनेलो ही लेकर आएगी। ये बात इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने शुक्रवार देर रात स्थानीय चार मरला कालोनी में इनेलो नेता विकास मेहता के प्रतिष्ठान पर नुक्कड़ सभा में कहीं। वे इस दौरान एसवाईएल को लेकर 15 जून को लघु सचिवालय के बाहर दिए जाने वाले धरने के लिए व्यापारियों को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि एसवाईएल प्रदेश की लाइफ लाइन है लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर प्रदेश के हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा पीढ़ी एसवाईएल नहीं ला सकी तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। विधायक ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि इस समय दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एसवाईएल के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि इस धरने के माध्यम से इनेलो सरकार को जगाने का काम करेगी ताकि सरकार प्रदेश की दो करोड़ जनता के हितों के लिए रक्षा का काम करें। इस मौके पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हानियां, हल्का प्रधान भरत सिंह परिहार, शहरी प्रधान पवन चुघ, बुद्धिजीवी प्रकोष की संयोजक विद्या रति, पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रणजीत ओड, पूर्व पार्षद कुलवंत सवणा, युवा पंचनद के शहरी अध्यक्ष दीपू मेहता, कृष्ण मेहता, लीलाकृष्ण मेहता, पवन नागपाल, मनोज मौजूद रहे।
03 चार मरला कालोनी में इनेलो नेता विकास मेहता के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते
विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया