फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 more corona infected in the district

बैंककर्मी और प्रेम विवाह करने वाले युवक समेत 14 कोरोना संक्रमित

Wed, 07 Oct 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
14 more corona infected in the district
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पहले की तुलना में नए केसों में कमी आई है। बुधवार को राहत की बात ये भी है कि सात दिन बाद पहली बार कोई मौत का आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में पुलिस कर्मचारी, एचडीएफसी बैंक कर्मचारी समेत 14 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हुडा चौकी में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां पर पहले एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। इसके चलते संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। गांव धांगड़ निवासी 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। अशोक नगर निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी बहू संक्रमित मिली है। बुजुर्ग लघु सचिवालय के बाहर चाट की रेहड़ी लगाता है। डीएसपी रोड निवासी 13 वर्षीय लड़की संक्रमित मिली है। भूना के रामलीला ग्राउंड के पास निवासी 36 वर्षीय युवक, टोहाना के तूर नगर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। इसके अलावा तीन बैंक कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीसी कार्यालय की 24 वर्षीय महिला कर्मचारी संक्रमित मिली है। फतेहाबाद के रतिया गेट निवासी 24 वर्षीय युवती, गांव सनियाना निवासी 24 वर्षीय सुरक्षाकर्मी भिवानी में संक्रमित मिला है। बुधवार को 19 संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाला युवक संक्रमित : घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाले युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि युवती की रिपोर्ट निगेटिव है। सेफ हाउस में लाए गए प्रेमी जोड़े की कोरोना जांच के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के चार कर्मचारी संक्रमित : फतेहाबाद के एचडीएफसी बैंक के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक कर्मचारी संक्रमित मिलने पर बुधवार को अन्य कर्मचारियों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके चलते बैंक को रविवार तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed