फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 dumping points built on the main road in the city

शहर में मुख्य सड़क पर बने 14 डंपिंग प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
14 dumping points built on the main road in the city
जीटी रोड पर मुख्य मार्ग के साथ बना डंपिंग प्वाइंट। - फोटो : Fatehabad
शहर के हर मुख्य रास्ते पर सुबह-सुबह सैर को निकलने वाले शहरवासियों को गंदगी के दर्शन होते हैं। नगर परिषद प्रशासन ने हर मुख्य रास्ते पर कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बना रखे हैं। इन प्वाइंट्स से दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठता है। नतीजतन, सैर करने वालों से लेकर दुकानदार तक इस गंदगी से परेशानी झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि जिन अधिकारियों पर इस व्यवस्था में सुधार करवाने का जिम्मा है, उन्हें कार्यालयों से बाहर निकलकर शहर का दौरा करने तक की फुरसत नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के मुख्य रास्तों पर नगर परिषद प्रशासन ने 14 डंपिंग प्वाइंट्स बनाए हुए हैं। आसपास की गलियों का कूड़ा एकत्रित करने के बाद कर्मचारी इन प्वाइंट्स पर कचरा डालते हैं। बाद में ट्रालियों के जरिये इस कूड़े को कचरा प्रबंधन प्लांट तक पहुंचाया जाता है। मगर नगर परिषद प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण दोपहर 12 बजे तक मुख्य रास्तों पर पड़ा यह कूड़ा एक तरफ शहर की सुंदरता पर सवालिया निशान लगा रहा है, वहीं आसपास से निकलने वालों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

केस नंबर एक
जीटी रोड पर पीएनबी की मेन ब्रांच के सामने डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। इस रास्ते पर सुबह 5 बजे से ही लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। सुबह 8 बजने के साथ ही हजारों लोगों की आवाजाही इस मार्ग पर बढ़ जाती है। हर व्यक्ति की नजरें इस प्वाइंट पर पड़ी गंदगी को देखकर नप प्रशासन को कोसती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
भट्टू रोड पर विधायक दुड़ाराम की कोठी से थोड़ी दूरी पर ही दीवार के साथ डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। इसी प्वाइंट के पास जिम भी बनी हुई है, जिसमें सुबह-शाम युवा अभ्यास करने आते हैं। इस रोड से भी सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोगों का आवागमन होता है। मुख्य रास्ते पर पड़ी गंदगी पर्यावरण को पूरी तरह प्रदूषित करती है।
केस नंबर तीन
बीघड़ रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यालय के पास डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। इसी प्वाइंट के सामने दुकानें बनी हुई है, जिनमें काम करने वाले दुकानदारों का जीना मुश्किल हो चुका है। इस प्वाइंट पर हर रोज दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया जाता है।
कोट
हम जिम में अभ्यास करने आते हैं। जिम के पास ही डंपिंग प्वाइंट पर पूरे दिन गंदगी पसरी रहती है। मेन रोड पर ऐसे गंदगी बिखरे रहने से हर किसी को परेशानी होती है।

धीरज गौतम, शहरवासी।
सफाई व्यवस्था का तो शहर में जनाजा निकल चुका है। बड़े अधिकारियों को इतनी फुरसत ही नहीं है कि वह शहर में निकलकर देखें। हर मुख्य रास्ते पर गंदगी बिखरी रहती है।
राजकुमार, शहरवासी।
जिला नगर आयुक्त एवं एडीसी अजय चोपड़ा से सीधी बात
सवाल : शहर में मुख्य रास्तों पर डंपिंग प्वाइंट बना रखें हैं, बड़ा बुरा हाल है।
डीएमसी : और कहां डंपिंग प्वाइंट बनाए जाएं, जगह ही नहीं मिलती।
सवाल : हर सैर करने वाला प्रशासन को कोसता है, सुधार करवाना चाहिए।
डीएमसी : शहरवासी हमें जगह बता दें, हम वहीं डंपिंग प्वाइंट बनवा देंगे।
सवाल : डंपिंग प्वाइंट्स से भी दोपहर 12 बजे तक कूड़ा नहीं उठता।
डीएमसी : इसमें सुधार करवाएंगे। सीएसआई को जल्दी कूड़ा उठाने के लिए बोल दिया है।
सवाल : आपको शहर में निरीक्षण करके हालात देखने चाहिए।
डीएमसी : जरूर समय निकालकर निरीक्षण करेंगे।

भट्टू रोड पर मुख्य रास्ते के साथ बनाया गया डंपिंग प्वाइंट।

भट्टू रोड पर मुख्य रास्ते के साथ बनाया गया डंपिंग प्वाइंट।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed