फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   134A: Even on the last day, three schools did not admit 123 students

134ए : आखिरी दिन भी तीन स्कूलों ने नहीं दिया 123 छात्रों को दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
134A: Even on the last day, three schools did not admit 123 students
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। 134 के तहत दाखिला को लेकर इस बार शिक्षा विभाग और निजी स्कूलों के आपसी कलह में छात्रों कों पीसना पड़ा है। तीन बार दाखिला की तारीख बढ़ाने के बावजूद जिले में 52 फीसदी विद्यार्थियों को ही दाखिला मिल पाया है। जिले के तीन निजी स्कूलों ने 123 विद्यार्थियों को दाखिला देने से ही मना कर दिया है। शिक्षा विभाग नोटिस जारी कर चुका है लेकिन आखिरी दिन भी इन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

प्रशासन ने इन्हें सोमवार तक समय दिया हुआ है, नोटिस का जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई संभव है। इसमें फतेहाबाद शहर के दो निजी स्कूल और भट्टूकलां का एक निजी स्कूल शामिल है। यहां पर 123 विद्यार्थियों का दाखिला होना है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1381 विद्यार्थियों को 134 ए के तहत दाखिला दिया जाना था। इसमें से अब तक 725 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। 123 विद्यार्थियों को तीन निजी स्कूल दाखिला नहीं दे रहे है। इसके अलावा 287 छात्र दाखिला लेने ही नहीं गए है।
विज्ञापन

जानिए जिले में दाखिले को लेकर स्थिति
खंड पात्र छात्र दाखिला हुआ
फतेहाबाद 467 223
भट्टूकलां 171 95
भूना 200 116
जाखल 61 38
रतिया 208 125
टोहाना 274 130
छात्रों के साथ मजाक : तीन माह से लटकी दाखिला प्रक्रिया
134 ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर प्रक्रिया 29 अक्तूबर को शुरू हुई थी। 5 दिसंबर को विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। 15 दिसंबर से दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। तीन बार शिक्षा विभाग तारीख बढ़ा चुका है लेकिन अब तक 123 विद्यार्थी फिर भी दाखिले से वंचित है। अहम बात यह है कि अभी जिले में करीब पांच हजार सीटों पर 1381 विद्यार्थियों का ही दाखिला होना था लेकिन बावजूद इसके 55 फीसदी को दाखिला नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
134 ए को लेकर सरकार का विरोध जारी है। करीब 6 साल से स्कूलों को राशि नहीं मिली है। एक-एक स्कूल का लाखों रुपये बकाया है। प्रदेश सरकार भी अन्य राज्यों की तरह यहां पर इसे खत्म करें। ऐसे विद्यार्थियों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला दिया जाए।

शैलेन भास्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष, नीसा
कोट
जिले में अब तक 134 ए के तहत 725 विद्यार्थियों को दाखिला मिल चुका है। तीन स्कूलों को इस संबंध में नोटिस दिया गया है, नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निदेशालय को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed