फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में 70वां वार्षिक समारोह आयोजित

प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में 70वां वार्षिक समारोह आयोजित

Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी  में 70वां वार्षिक समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 70वां वार्षिक समारोह एवं तीसरा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग आश्रम भिवानी से साध्वी विभानंद सरस्वती ने कहा कि हम प्रभु के अंश हैं और प्रभु सर्वत्र हमारे हैं। प्रभु पर हमारा भरोसा पक्का है तो हम प्रभु के दर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम गद्दीनशीन गोस्वामी अर्जुनगिरी महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
साध्वी विभा ने कहा कि प्रभु ने संसार की रचना की तो सबके भाग्य व किस्मत को अलग-अलग बांट दिया। जो जैसा कर्म करता है भाग्य उसके कर्मानुसार उसे देता है। अच्छा बुरा यहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म की परिभाषा अलग नहीं हो सकती, धर्म धर्म है तथा अधर्म की व्याख्या अलग है। इंसान अच्छे कर्म करेगा तो सोच और परिणाम भी अच्छा होगा। ठीक उसी प्रकार लागू होता है जैसे खाने पर लागू होता है। जो मनुष्य जैसा खाता है वैसा ही उसका आचार व्यवहार होता है। सात्विक, तामसिक तासीर वाले लोग अपने बोलचाल व लहजे से ही पहचान लिए जाते हैं।
विज्ञापन

साध्वी विभा ने कहा कि सूर्य हिंदू धर्म में पूजा जाता है, चांद को भी हिंदू धर्म बराबर की मान्यता देता है। हम प्राकृतिक को भी भगवान का दर्जा देते हैं। ऋतु बदलती है तो हम हिंदू लोग पूजा अर्चना, नवरात्रे, माघ, संक्रांति के रूप में उसका आदर करते हैं। उन्होंने हरि नाम प्यारा-प्यारा भगतों का सहारा है, सदा से ही है, सदा ही रहेगा’ गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर तेजगिरी कुटिया के प्रधान विजय मेहता, राकेश गोस्वामी, अजय सरदाना, इंद्र गोस्वामी, ईश मेहता, रोहित कवात्रा, हंसराज ग्रोवर, देशराज ग्रोवर, मुकेश प्रजापत, विरेंद्र नारंग, फूल गोस्वामी, सरोज नागपाल, कृष्णा मदान, राजू झज्जर, कैदार जांगड़ा, रामचंद्र रेल्हन, मनोज रेल्हन , दर्शन गौरी, अशोक धमीजा उपस्थित थे। सफल मंच संचालन पवन रूखाया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed