फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शानदार होगा इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखी झलक

शानदार होगा इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखी झलक

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शानदार होगा इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, फुल ड्रैस रिहर्सल में दिखी झलक
गणतंत्र दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी झलक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । इस बार का जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बेहद शानदार रहने वाला है। कम से कम वीरवार को संपन्न हुई फुल ड्रेस रिहर्सल देखकर तो यही लगता है। विभिन्न निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जहां एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी व डंबल शो में एकरूपता दिखाकर दर्शकों व अधिकारियों का मन मोह लिया। इसी तरह परेड में भी महिला पुलिस की टीम ने सधे तरीके से कदमताल कर दिखाया कि इस मोर्चे पर भी महिलाएं पीछे नहीं हैं। 26 जनवरी को फतेहाबाद में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ध्वजारोहण करेंगे।
उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने फाइनल व अंतिम रिहर्सल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व डीएसपी जगदीश काजला ने किया। इस मौके पर डॉ. आभीर ने कहा हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ पुलिस लाइन के प्रांगण में मनाया जाएगा, जिसके लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

वीरवार को आयोजित की गई फाइनल व अंतिम रिहर्सल में परेड कमांडर डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में पुलिस विभाग के पुरुष व महिला वर्ग ने शानदार मार्चपास्ट किया। इसके साथ-साथ होमगार्ड, एनसीसी महिला व पुरुष वर्ग, स्काउट गर्ल गाइड तथा बैंड का शानदार मार्चपास्ट हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन, लेजियम व डंबल शो की बहुत की शानदार तरीके से प्रस्तुति दी। पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद ने देशभक्ति नृत्य, एपेक्स पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने शहीद आजम भगत सिंह, गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल रतिया ने बेटी के जन्म पर लोहड़ी (गिद्दा), स्प्रिंगबैल्ज पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने नशा मुक्ति पर कोरियोग्राफी, जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी ने उड़िया नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद ने भंगड़ा तथा डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद के बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की भी प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed