{"_id":"5be090d9bdec2269a642be0d","slug":"131541443801-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में तीन दिन नहीं होगी फसलों की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में तीन दिन नहीं होगी फसलों की बोली
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। दीपावली के पर्व पर मंगलवार से अनाजमंडी में 3 दिन धान की बोली नहीं होगी। मंगलवार से लेकर वीरवार तक व्यापार मंडल ने किसानों से आग्रह किया है कि वह मंडी में फसल लेकर न आएं। व्यापार मंडल के प्रवक्ता विजय कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को छोटी दीपावली, बुधवार को दीपावली व वीरवार को विश्वकर्मा डे तथा अन्नकूट पर मंडी में कामकाज नहीं होगा। इस दौरान मंडी के लगभग सभी गेट बंद रहेंगे। खरीद एजेंसियां खरीद के लिए मंडी में नहीं आएंगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वह इन 3 दिनों में मंडी में फसल ना लाएं, अन्यथा उनको परेशानी उठानी पड़ेगी।