फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोडवेज के समर्थन में आए सभी कर्मचारी संगठन, आज से एक दर्जन विभागों में रहेगी हड़ताल

रोडवेज के समर्थन में आए सभी कर्मचारी संगठन, आज से एक दर्जन विभागों में रहेगी हड़ताल

Tue, 30 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के समर्थन में आए सभी कर्मचारी संगठन, आज से एक दर्जन विभागों में रहेगी हड़ताल
रोडवेज के समर्थन में आए सभी कर्मचारी संगठन, आज से एक दर्जन विभागों में रहेगी अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रोडवेज की हड़ताल दिनोंदिन सरकार के गले की फांस बनती जा रही है। रोडवेज के समर्थन में एक बार पहले महा हड़ताल कर चुके विभिन्न सरकारी विभाग एक बार फिर से 30 और 31 अक्तूबर को हड़ताल पर जा रहे हैं। इसमें बिजली, सिंचाई, राजस्व, वन विभाग और रिटायर्ड कर्मचारी शामिल होंगे। मंगलवार को हड़ताल के चलते लोगों को सरकारी विभागों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली व जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है।
सोमवार को विभाग की जांच के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सरकार ने अनुबंध पर रखे गए एक कंडक्टर की सेवाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया। कंडक्टर फतेहाबाद- चंडीगढ़ रूट पर कार्यरत था।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी भी गए हड़ताल पर, काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन
फतेहाबाद। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की फतेहाबाद यूनिट के अधीन सभी सब डिवीजनों पर बिजली कर्मचारियों ने रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में गेट मीटिंग की और काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने 30 व 31 अक्टूबर की दो दिन की महाहड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 वीके बिजली घर फतेहाबाद, 132 केवी बिजली घर फतेहाबाद, भट्टू, रतिया व बड़ोपल की गेट मीटिंगों को संबोधित करते हुए राज्य कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ, राजपाल बोदीवाली, यूनिट प्रधान प्रदीप यादव, वरिष्ठ उपप्रधान अमित शर्मा, यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने कहा कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों को दबाना चाहती है जिसको बिजली कर्मचारी सहन नहीं करेंगे।
वन कर्मचारियों व मजदूरों का धरना 5वें दिन रहा जारी
फतेहाबाद। वन कर्मचारी-मजदूर संघर्ष समिति की ओर से वनमंडल अधिकारी कार्यालय पर दिया जा रहा धरना सोमवार को 5वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनियन के कोषाध्यक्ष हरद्वारी लाल व वन विभाग मजदूर यूनियन के प्रधान रामलखन ने की। धरने का समर्थन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन वन कर्मचारियों व वन मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करे अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन में पूर्ण रूप से शामिल हो जाएगा। धरने को वन कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव विनित कुमार व मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजकुमार निराणियां छोटूराम, बलवंत ढांड, जगदीश, बलबीर, कृष्ण कुमार, शीशपाल बलौदा, सुरेन्द्र, संजय, जगसीर, रामकुमार सहित अनेक कर्मचारी व मजदूर मौजूद रहे।
मैकेनिकल कर्मचारी भी होंगे हड़ताल में शामिल
फतेहाबाद। मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक सोमवार को पब्लिक हेल्थ फतेहाबाद के कार्यालय में प्रधान इन्द्र सिंह घासी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ब्रांच सचिव लाधूराम रजलीवाल ने किया। मीटिंग में फैसला लिया गया कि मैकेनिकल वर्कर यूनियन 30 व 31 अक्टूबर को पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल होगा। मीटिंग को आत्माराम बैनीवाल, जिला उपप्रधान राम सिंह, मेनपाल खिलेरी, राजू, अजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
किसान सभा रोडवेज के समर्थन में 31 को भूना में करेगी प्रदर्शन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में 31 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल व भट्टू तहसील सचिव विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर को सीएम भूना में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री भूना पहुंचेंगे वहीं दूसरी ओर जिलेभर से भारी संख्या में किसान व कर्मचारी भी भूना में सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को किसान व कर्मचारी शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित होंगे।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ भी हड़ताल में होगा शामिल
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोडवेज कर्मचारियों की तालमेल कमेटी के आंदोलन का समर्थन करता है। संघ के जिला प्रधान मदन लाल ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से आंदोलन में भाग ले रहा है और अगर सरकार ने रोडवेज के निजीकरण के अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो आगामी 11 नवंबर को हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय रैली में सख्त कदम उठाने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed