फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
नगरपरिषद और फायर बिग्रेड कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद व अग्निशमन सेवा के कर्मचारी सोमवार को 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। सोमवार को भूख हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह सफाई कर्मचारी व जय सिंह फायरमैन शामिल रहे। प्रधान ओमप्रकाश लोट ने इन कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल शुरू करवाई।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगों को लेकर 16 दिन तक हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया था और उनकी मांगों को जायज बताते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, फायर बिग्रेड से ठेका प्रथा हटाकर विभागीय रोल पर करने सहित अनेक मांगों को लागू करने की वादा किया था। लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगों को लागू न करके कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। मानी गई मांगों को लागू करवाने को लेकर नगरपरिषद व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू करते हुए भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी सरकार ने कर्मचारियों की आवाज को नहीं सुना तो कर्मचारी आंदोलन को तेज करेंगे। इसी कड़ी में 1 अक्तूबर को शहर में मशाल जलूस निकाला जाएगा वहीं 3 से 5 अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed