{"_id":"5aef51954f1c1b5d098b87f7","slug":"131525633429-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धांगड के नागरिकों को पीने को मिलेगा नहरी पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धांगड के नागरिकों को पीने को मिलेगा नहरी पेयजल
Updated Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
धांगड गांव के ग्रामीणों के पीने के लिए अब नहर का पानी सप्लाई होगा। रविवार को सरपंच प्रेमकुमार कारगवाल ने ग्रामीणों के साथ बडोपल नहर पर पहुंचकर जलघर में पानी शुरू करवा दिया है।
बडोपल नहर से लेकर धांगड जलघर तक चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से गांव तक नहरी पानी आएगा। इस काम में लगभग 96 लाख रुपये की लागत आई है। सरपंच ने जलघर में पहुंचकर डिग्गियों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से बात की और जलघर की सफाई करने के लिए भी बात की। सरपंच प्रेमकुमार ने बताया कि गांव के लिए बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि पहले ट्यूबवेल का पानी गांव के घरों में सप्लाई होता था। ट्यूबवेल का पानी खराब होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता था। इस अवसर पर सरपंच प्रेमकुमार के साथ रामेश्वर पंच, पवन बागोरिया, रन सिंह काजला आदि मौजूद रहे।