फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बस स्टैंड परिसर में एसडीएम दफ्तर की टीम का छापा, शराबी कर्मचारी की जगह दूसरा देता मिला डयूटी

बस स्टैंड परिसर में एसडीएम दफ्तर की टीम का छापा, शराबी कर्मचारी की जगह दूसरा देता मिला डयूटी

Thu, 22 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में एसडीएम दफ्तर की टीम का छापा, शराबी कर्मचारी की जगह दूसरा देता मिला डयूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में बुधवार को एसडीएम दफ्तर की विशेष टीम ने छापा मारा। दरअसल एसडीएम सरजीत नैन को किसी ने शिकायत दी थी कि एक रोडवेज कर्मी शराब के नशे में ड्यूटी कर रहा है। शिकायत मिलते ही एसडीएम सरजीत नैन ने अपने रीडर राजेश कुमार व गनमैन सुरेंद्र की अगुवाई में टीम बनाकर रेड डालने के लिए भेजी। बस स्टैंड परिसर के अंदर जैसे ही टीम पहुंची तो वहां पर चंद्रभान नामक कर्मचारी शराब के नशे में मिला और उसकी जगह दूसरा कर्मचारी ड्यूटी करता मिला। एसडीएम दफ्तर की टीम के वहां पहुंचने से उक्त कर्मचारी बस स्टैंड परिसर से फरार हो गया। टीम ने इसके बाद चंद्रभान की गैरहाजिरी मार्क कर दी और अधिक कार्रवाई के लिए रोडवेज जीएम को पत्र लिखा है।

इस बारे में डीआई दलबीर सिंह ने बताया कि एसडीएम साहब के पास शिकायत गई थी कि कर्मी डीपीए चंद्रभान शराब के नशे में कार्य कर रहा है। बुधवार को जब एसडीएम कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची तो कर्मी रघुबीर सिंह चंद्रभान की जगह डयूटी करता मिला। उन्होने कहा कि चंद्रभान अपनी जगह रघुबीर को ड्यूटी के लिए बोलकर गया था। जिसके बाद कर्मी चंद्रभान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जीएम को लिखा गया है। इस बारे में एसडीएम सरजीत नैन ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि रोडवेज में कर्मी शराब के नशे में है तो उनकी टीम ने जांच की तो उसके बाद उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीएम फतेहाबाद को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed