{"_id":"5a8dc35a4f1c1b9f268bb6f0","slug":"131519240026-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क से बदतमीजी के आरोप में नप सेवादार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क से बदतमीजी के आरोप में नप सेवादार निलंबित
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नगर परिषद कार्यालय में तैनात एक महिला सेवादार को ड्यूटी के समय धूम्रपान करने व क्लर्क के साथ बदतमीजी करने के आरोप में ईओ अमन ढांडा ने निलंबित कर दिया है। मामला 9 फरवरी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नप ईओ के कार्यालय की सेवादार सरोज देवी नप कार्यालय में धूम्रपान कर रही थी। इसका क्लर्क भुवनेश कुमार ने विरोध किया। आरोप है कि भुवनेश द्वारा धूम्रपान करने का विरोध उसे रास नहीं आया और सरोज देवी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए बदतमीजी भी की। जिसके चलते क्लर्क भुवनेश कुमार ने इसकी औपचारिक शिकायत नप ईओ अमन ढांडा को की थी। ढांडा ने इस मामले की जांच के बाद बुधवार को आरोपी सेवादार सरोज को निलंबित कर दिया और जल्द ही उसे चार्जशीट किया जाएगा।