फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहर से मिला 26 वर्षीय युवती का शव

नहर से मिला 26 वर्षीय युवती का शव

Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नहर से मिला 26 वर्षीय युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। हिसार रोड पर स्थित माइनर नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व कैथल के ककहेड़ी निवासी 26 वर्षीय युवती नहर में गिर गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

शनिवार को हिसार रोड स्थित टाऊन पार्क के पास से एक लड़की का शव हिसार रोड माइनर नहर में तैरते हुए देखा तो लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया व युवती के परिजनों को सूचित किया। युवती के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। डा. सतीश गर्ग, डा. कुणाल वर्मा व एक महिला चिकित्सक के बोर्ड ने युवती का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed