{"_id":"5a4a7ebf4f1c1b346f8b46ca","slug":"131514831551-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। रतिया शहर के नाहरका मोहल्ले में पड़े मलबे से लगातार हो रही लोगों की परेशानी को प्रशासन तो नहीं निपटा पाया, लेकिन लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों ने मोहल्ले में विस्तृत सफाई अभियान चलाया। रतिया शहर में अनेक जगह चल रहे सीवरेज के कार्य लोगों के लिए लगातार परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं, जिसके कारण शहर के अनेक वार्डों के निवासी काफी परेशान हैं। शहर के नाहरका मोहल्ला में भी सीवरेज को लेकर उखाड़ी गई सड़क के बाद विभाग हर जगह की तरह वहां फैंका गया मलबा नहीं उठा रहा, जिसके कारण मोहल्ला के वासी पिछले कई दिनों से परेशानियां झेल रहे हैं। इस अवसर पर लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह भानीखेड़ा, हैप्पी सिंह सेठी ,चरणजीत सिंह, शंटी सिंह, जगसीर सिंह, लवप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।