फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जागा नेशनल हाइवे विभाग, हादसों को रोकने के लिए बाईपास की सड़क का होगा पुर्ननिर्माण

जागा नेशनल हाइवे विभाग, हादसों को रोकने के लिए बाईपास की सड़क का होगा पुर्ननिर्माण

Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
जागा नेशनल हाइवे विभाग, हादसों को रोकने के लिए बाईपास की सड़क का होगा पुर्ननिर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अमर उजाला की मुहिस से आखिर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की नींट टूट ही गई। अब नेशनल हाईवे पर टूटी फूटी सड़कों व हादसों पर लगाम कसी जाएगी। शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाले गांव धांगड़ के फोरलेन बाईपास से दरियापुर फोरलेन बाईपास तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। इसके निर्माण पर साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जब डबवाली से दिल्ली तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया था, तब फतेहाबाद में गांव दरियापुर के पास फ्लाईओवर बनाकर वाया हांसपुर रोड, रतिया रोड से धांगड़ तक बाईपास का निर्माण किया गया था। जो सड़क शहर की ओर आती है, उसकी स्थिति दरियापुर से धांगड़ तक जस की तस थी। इस सड़क में कई जगह गड्ढ़े बन गए तो सड़क काफी खराब भी हो गई थी। यही नहीं सड़क पर सफेद पट्टी गायब हो गई थी और हादसों के लिए लगाए गए ब्लिंकर भी खराब हो गए थे। यातायात पुलिस ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को जानकारी भी दी थी। इस सड़क पर हादसों की संख्या भी बढ़ी हुई थी। इसी को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी यहां पर सड़क का नवीनीकरण करेगी। इसके लिए पिछले दिनों टेंडर डाला गया था और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क के नवीनीकरण के लिए 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही सड़क पर सफेद पट्टी व फोगिंग लाइट्स भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

16 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण
धांगड़ बाइपास से दरियापुर बाइपास तक शहर के बीचोंबीच जाने वाले नेशनल हाईवे की लंबाई 16 किलोमीटर है। इस नेशनल हाईवे का नवीनीकरण किया जाएगा। यह सड़क भी फोरलेन होगी और इस पर 35 मिलीमीटर की तारकोल व बजरी परत बिछाई जाएगी। इस सड़क के नवीनीकरण के बाद जहां हादसों की कमी होगी, वहीं वाहन चालकों को भी गड्ढों आदि से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी सड़क: कार्यकारी अभियंता
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि 16 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनिकरण की तैयारियां शुर हो चुकी हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा और यह सड़क फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed