{"_id":"59caa64e4f1c1bd7538b48e2","slug":"131506453070-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम ने गंगा पार कराने के लिए मल्लाहों से किया निवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम ने गंगा पार कराने के लिए मल्लाहों से किया निवेदन
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम ने गंगा पार कराने के लिए मल्लाहों से किया निवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
शीतलामाता मंदिर परिसर में सैनी राम नाटक क्लब की रामलीला के पांचवें दिन रामचंद्र, लक्ष्मण और सीता वन प्रस्थान कर गए। दशरथ ने राम के विछोह में विलाप करते हुए अंतिम सांस ली। रामलीला के दृश्य में राम के वन गमन मार्ग में गंगा नदी पड़ती हैं। इस पर वह मल्लाहों से गंगा पार कराने की प्रार्थना करते हैं। खेवट ने रामचंद्र, सीता और लक्ष्मण को प्रणाम करते हुए कहते है कि भाग्य की विडंबना ही है कि जग के तारणहार आज स्वयं ही गंगा नदी पार कराने का निवेदन कर रहे हैं। मल्लाह और राम के मध्य हुए संवादों को सुन दर्शक भाव विभोर हो उठे। राम की भूमिका में सतबीर, सीता की भूमिका में बबली और लक्ष्मण की भूमिका में पंकज सैनी ने पात्रों को जीवंत किया। मल्लाह की भूमिका अदा कर रहे पाल सैनी, विक्की आदि ने भी बेहतरीन अभिनय किया। राम के वन गमन पर अवध पति महाराजा दशरथ कैकेई से बार-बार राम के लिए दया की भीख मांगते हैं।