फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 more corona positive in the district

एंटीजन किट खत्म, कम हुई सैंपलिंग, आरोपी, पुलिसकर्मी व बैंक कर्मी समेत 13 कोरोना संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
13 more corona positive in the district
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जांच करवाते मरीज। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मंगलवार को कमी आई है। 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं। रेपिड एंटीजन किट खत्म होने के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टेस्ट कम हुए। स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी केसों के ही टेस्ट किए। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों का कुल आंकड़ा 2265 पहुंच गया है। 32 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 1932 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 297 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जुआ के मामले में पकड़ा गया आरोपी व पुलिस कर्मी समेत 10 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने जुआ के मामले में आरोपी पकड़े थे जो कि पुलिस जमानत पर थे। अब इन्हें कोर्ट में पेश करना था। जिनके पुलिस विभाग ने कोरोना टेस्ट करवाए। जांच के दौरान एक आरोपी 62 वर्षीय संक्रमित मिला है। इसके अलावा योग नगर निवासी पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। जाखल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव रत्ताखेड़ा निवासी केनरा बैंक करनाल का कर्मचारी संक्रमित मिला है। टोहाना के तूर नगर निवासी 18 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 67 वर्षीय बुजुर्ग, गांव पीलीमंदोरी निवासी 34 वर्षीय युवक, गांव अयाल्की निवासी 26 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक, टोहाना के दमकौरा रोड निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार से जोर पकड़ेगी सैंपलिंग
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग रेपिड एंटीजन टेस्ट कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पास किट खत्म होने के कारण जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग कम हुई। सिर्फ गर्भवती, सर्जरी और कोर्ट में पेश करने वाले आरोपियों के ही टेस्ट किए गए। मंगलवार शाम को स्वास्थ्य विभाग के पास चार हजार एंटीजन किट पहुंची है। बुधवार से एक बार फिर से सैंपलिंग जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed