फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सरकार की नीति के चलते युवाओं का खेल के प्रति रूझान बढ़ा : डा. सिवाच

सरकार की नीति के चलते युवाओं का खेल के प्रति रूझान बढ़ा : डा. सिवाच

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरकार की नीति के चलते युवाओं का खेल के प्रति रूझान बढ़ा : डा. सिवाच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्थान न्यास फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिवाच शनिवार को भट्टू हलके के कई गांवों में पहुंचे और फुटबॉल व वॉलीबाल के खिलाड़ियों को खेल का सामान भेंट किया। डॉ. सिवाच अपने ग्रामीण दौरे के दौरान बनगांव, पीली मन्दौरी, धारणियां में पहुंचे और जनसंपर्क किया।

इस मौके पर सिवाच ने कहा कि हरियाणा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सीमित सुविधाओं के बावजूद भी प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का रुझान खेलों की और बढ़ रहा है। मौके पर बनगांव में फुटबाल खिलाड़ियों अजय, राकेश, बलवान, विकास, राहुल, संदीप, रामसिंह, रवि भोडिया, सतपाल, सुरेंद्र, मनोज, जतिन तथा पीलीमंदौरी में प्रमोद, अशोक, अरविंद, अमित लेगा, जय डूडी, गंगाराम डूडी आदि खिलाड़ियों से मिले। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपनी तरक्की के रास्ते में आगे बढ़ने के लिए जो भी मदद चाहिए, वे बेझिझक उनसे आकर मिले, वे हमेशा उनका साथ देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed