फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फरवरी से जिला के प्रत्येक गांव में होगी किसान कुम्भ ग्राम सभा : फुलां

फरवरी से जिला के प्रत्येक गांव में होगी किसान कुम्भ ग्राम सभा : फुलां

Fri, 01 Feb 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
फरवरी से जिला के प्रत्येक गांव में होगी किसान कुम्भ ग्राम सभा : फुलां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला के प्रत्येक गांव में आगामी 2 से 7 फरवरी तक किसान कुंभ ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। भट्टू मंडी की अग्रवाल धर्मशाला में किसान मोर्चा की बैठक के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने बताया कि किसान कुंभ ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसान हित में लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दृष्टिकोण है कि वर्ष 2021 तक किसी भी किसान पर कोई कर्ज न रहे और उनकी स्थिति में गुणात्मक सुधार हो। फुलां ने कहा कि वर्ष 2021 तक किसान उस अवस्था में होगा जब वह कर्ज लेने की बजाय दूसरों को कर्ज देने की स्थिति में होगा। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए वेद फुलां ने कहा की यह बजट किसानों की आर्थिक स्थिति की सुधार की दशा में अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है। इस बजट में छोटे किसानों को 6000 रुपये की सहायता का प्रावधान करके सरकार ने किसानों के प्रति अपनी सकारात्मक सोच को दर्शाया है। इस अवसर पर गुलशन हंस, शीशपाल गोदारा, संदीप नेहरा, राजेंद्र बीडीपीओ, अनिल गोरछिया, राकेश भांभू, राजबीर मेहता, लवली बजाज, मुकेश गर्ग, गोविंद गोयल, कृष्ण देवलिया, रमेश वाल्मीकी, रमेश जांडवाला, भगवान राम सोनी, श्रवण ज्याणी सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed