{"_id":"5c49fd35bdec2205dc4012d5","slug":"121548352821-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सिंह स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सिंह स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप सिंह स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहीद बाबा दीप सिंह स्कूल अहरवां में वीरवार को बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की चेयरपर्सन शरणदीप कौर ने की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए स्कूल की पांचवीं कक्षा तक की बच्चियों ने हिंदी व अंग्रेजी कविताएं सुनाकर व नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
बच्चों को संबोधित करते हुए शरणजीत कौर ने कहा कि आजकल लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ रही हैं। उन्होंने लड़कियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें प्रत्येक मुसीबत का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वो दिन चले गए जब पुराने जमाने में लड़कियों को चहारदीवारी के अंदर रखा जाता था तथा घर से बाहर जाते समय टोका जाता था। लेकिन अब लड़कियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर निदेशक कमलदीप सिंह, अमनदीप कौर, रमनदीप सिंह व समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।