फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शहरी निकाय के डीजी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

शहरी निकाय के डीजी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहरी निकाय के डीजी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
शहरी निकाय के डीजी ने दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक नितिन कुमार यादव ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे अधूरे पड़े विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाए। इसके अलावा इनके निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित जिला के फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दस विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थी, जिनमें से तीन विकास कार्यों को पूर्ण कर दिया गया है। पांच विकास कार्यों पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। भूना में 25 एकड़ में कचरा तरल प्रबंधन प्लांट का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर किया गया था, परन्तु एक ही फर्म द्वारा टेंडर भरे जाने के कारण इस कार्य में देरी हो रही है। उपायुक्त ने इस बारे महा निदेशक से आग्रह किया है कि वे कचरा तरल प्रबंधन प्लांट के निर्माण बारे आवश्यक कार्यवाही करे ताकि प्लांट का शीघ्र निर्माण करवाया जा सके।
विज्ञापन

डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि जिला में जरूरत अनुसार सड़कों का निर्माण करवाया गया है तथा उनकी मरम्मत का कार्य भी संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर करवाया जा रहा है। इस अवसर पर नप ईओ अमन ढांडा, जेई सुखविंद्र सिंह, रतिया सचिव सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed