फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तीन दिन गेंहू खरीद रुकने के बाद वीरवार को पुन: शुरू

तीन दिन गेंहू खरीद रुकने के बाद वीरवार को पुन: शुरू

Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन गेंहू खरीद रुकने के बाद वीरवार को पुन: शुरू
तीन दिन बंद रहने के बाद फिर शुरू हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टूकलां में पिछले तीन दिनों से गेंहू की सरकारी खरीद बन्द होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी। सरकार द्वारा यहां पर हैफड व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गेंहू की खरीद का कार्य शुरू करवाया गया था। जो कि 15 मई तक गेंहू खरीदने का समय निर्धारित है। लेकिन सोमवार से बुधवार तक गेंहू की खरीद एजेंसियों द्वारा नही की गई। वीरवार दोपहर बाद अचानक हैफड ने गेंहू खरीद का कार्य पुन: शुरू कर दिया। तीन दिनों तक गेंहू की खरीद न होने का जवाब कोई भी अधिकारी नही दे पाए। तीन दिनों खरीद कार्य बन्द होने के चलते किसानों ने मजबूरीवश अपना गेंहू सरकार द्वारा निर्धारित 1735 रुपये प्रति क्विंटल से कम दाम पर बेचनी पड़ा। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी पो बारह करने में भी कोई कसर नही छोड़ी। संबधित अधिकारी हैफड के सुशील कुमार ने बताया कि दो दिन बारदाना की कमी के चलते खरीद कार्य नही हो सका। जोकि आज पुन: वीरवार को शुरू कर दिया गया है। मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह ने बताया कि सोमवार को व्यापारियों की हड़ताल होने व एक दिन हैफड व एक दिन खाद्य आपूर्ति विभाग की खरीद नही हो सकी। अब खरीद सुचारू ढंग से चल रही है। व्यापारियों द्वारा गेंहू खरीद की उन्हें कोई सूचना नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed