{"_id":"5a92ff004f1c1b3c718b6f1f","slug":"121519582976-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दम पर सभी 10 सीटें लड़ेगी इनेलो: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने दम पर सभी 10 सीटें लड़ेगी इनेलो: दुष्यंत चौटाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपने दम पर सभी 10 सीटें लड़ेगी इनेलो : दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। इनेलो और भाजपा के गठबंधन का कोई मतलब ही नहीं है। इनेलो अपने दम पर ही प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों व दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी। यह बात इनेलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने पिरथला में युवा इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी के घर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व दुष्यंत ने गांव समैण में एक किसान सभा को संबोधित किया तथा दुष्यंत कंबाईन पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की खराब नीतियों से तंग आकर आमजन सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर रहा है। आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में आंगनबाड़ी वर्करों को सड़क पर उतरकर अपनी आवाज उठानी पड़ रही है। इस दौरान दुष्यंत से जब कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति पर न कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उन्होने पहले भी ऐसे व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की न ही आगे करना चाहते हैं। इस दौरान दुष्यंत के साथ इनेलो के सासंद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सीएम के दोहते कुणाल कर्ण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 7 मार्च को किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश व प्रदेश से किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाए, ताकि प्रदेश में लगने वाली हर फैक्ट्री में प्रदेश के युवा के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इनेलो के संस्कारो ंपर उंगली उठाए जाने पर बोलते हुए कहा कि बराला जी गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, क्योंकि आपके संस्कारों के बारे में तो चंडीगढ़ में पूरे देश को पता चल गया था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसान वर्ग इस सरकार से पूर्ण रूप से हताश हो चुका है तथा जब वे अपनी आवाज उठाने के लिए जाते हैं, सरकार द्वारा 307 के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है जो उनके अधिकारों का हनन है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर पर भाजपा सरकार चुप बैठी हैं, सरकार के कान खोलने के लिए प्रदेश भर के किसान एकत्रित हों और 7 मार्च को दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर सेवा सिंह गिल, विधायक रविंद्र बलियाला, जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो, हलका प्रधान हरिसिंह, राजपाल सैनी, कमलजीत सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।