{"_id":"5a8323904f1c1bb2208b8eba","slug":"121518543760-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में चलाया चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में चलाया चैकिंग अभियान
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बसों में चलाया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। रोडवेज विभाग फतेहाबाद की टीम ने भट्टू क्षेत्र मेें बसों की चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा। सरकारी बसों में बिना टिकट यात्रा कर रहे कई युवकों को जुर्माना भरवा कर व चेतावनी देकर छोड़ दिया। यातायात प्रबंधक कुलदीप जांगड़ा, इंस्पेक्टर राम सिंह, ओमप्रकाश व सतपाल की टीम ने भट्टू से आदमपुर रुट, भट्टू से कागदाना, रामसरा व चौपटा रोड़ पर चलने वाली सरकारी बसों में चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग को देखकर बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों में हड़कम्प मचा रहा। करीब एक दर्जन बिना टिकट यात्रियों को जुर्माना व चेतावनी देकर छोड़ा गया। यातायात प्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर भी पूरा शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए।