{"_id":"5a453e3f4f1c1bcd6d8b6b0d","slug":"121514487359-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कालेज में रखा गया सुखमनी साहिब का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कालेज में रखा गया सुखमनी साहिब का पाठ
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भूना रोड स्थित इंटरनेशनल हेरिटेज रिसर्च एंड एजुकेशन सोसाइटी की ओर से डिफेंस कॉलेज प्रांगण में छोटे साहेबजादों के शहीदी दिवस पर सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी गांव गोबिंद पुर के गुरुद्वारा साहिब से रवाना होकर कॉलेज प्रांगण में सत्कार के साथ लाई गई। पंजाब के मशहूर कीर्तनी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। प्रांगण में सजे दिवान में गुर सिख भाई मनदीप सिंह अड़कवास ने छोटे साहिबजादों, माता गुर्जर कौर, गुरूगोबिंद सिंह व गुरूतेग बहादुर सिंह की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सरबंस कुर्बान कर गुरुओं ने इतिहास में सरबंस दानी की होने गौरव प्राप्त किया तथा प्रत्येक गुरू सिख में कौम लिए कुर्बानी देने का जज्बा पैदा किया। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके कुर्बानी दिहाडे पर उन्हें याद कर उनके द्वारा दी गई शिक्षा पर चलकर कौम व देश के लिए नए आयाम स्थापित करना ही गुरुओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य सुभाष मानसा, दिनेश पहल, राजेश कुमार, राजवीर कौर, हरमीत कौर, पीएस मेग्गी, राजेश गर्ग, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसवीर नैन, संजीव कुमार, जोधा राम, अवतार सिंह, अजय कुमार, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह, चंद्र भान, राज कुमार, राकेश, मनदीप, राममेहनर आदि उपस्थित रहे।