{"_id":"59caa4924f1c1bcf538b48a0","slug":"121506452626-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजपत नगर में निकाली भगवान शिव और मां काली की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाजपत नगर में निकाली भगवान शिव और मां काली की झांकी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपत नगर में निकाली भगवान शिव और मां काली की झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
युवा एकता क्लब के लाजपत नगर में आयोजित तीसरे मां दुर्गा महोत्सव में पांचवें नवरात्र पर राजू फुटेला ने मां के भजनों का गुणगान किया। चौकी के बीच में भगवान शिव और मां काली की अद्भुत झांकी निकाली गई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी नवरात्र पर लाजपत नगर में मां दुर्गा महोत्सव आयोजित किया गया है। इसमें रोजाना रात नौ बजे से मां की चौकी लगाई जा रही है और रोजाना कलाकार मां का गुणगान कर रहे हैं। 29 सितंबर को नवमी के दिन मां भगवती का जागरण होगा। 30 सितंबर को विजय दशमी के दिन ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ोपल नहर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सदस्य लक्की झंडई, भारत नारंग, नरेश कुमार, जोनी झंडई, रामकुमार, जीतू, सिंगर तरुण सागर, अनिल कुमार, योगेश नारंग, हैप्पी सेठी, जतिन, गुलशन आनंद आदि मौजूद थे।