फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 students found corona infected

12 विद्यार्थी मिले कोरोना संक्रमित, आज से 9 वीं और 11 वीं की कक्षाएं भी शुरू

Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
12 students found corona infected
शिक्षा विभाग की तरफ बोर्ड कक्षाएं पिछले एक सप्ताह से शुरू कर रखी है लेकिन विद्यार्थियों की संख्या 15 से 20 फीसदी तक ही है। शिक्षा विभाग स्कूल आने वाले विद्यार्थी से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मांग रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना सैंपल लेकर जांच कर रहा है। रविवार को कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट में अलग-अलग स्कूलों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के 12 विद्यार्थी संक्रमित मिले है। इससे पहले शुक्रवार को 6 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। 18 विद्यार्थी अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके है। करीब आठ हजार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य विभाग कोरोना सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को आई सैंपल रिपोर्ट में गांव अयाल्की में 16 वर्षीय, बत्रा कॉलोनी में 15 वर्षीय, टोहाना के निजी स्कूल की छात्र व छात्रा, भट्टूकलां में छात्र, गांव खाराखेड़ी में छात्रा, गांव बीघड़ में छात्र, गांव रत्ताखेड़ा और शहनाल में छात्र, गांव अलालवास में एक और अजीत नगर में दो छात्र संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को पीएचसी, सीएचसी या फिर नागरिक अस्पताल से लिखवा कर लाना होगा कि स्वास्थ्य ठीक है। इसके अलावा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी ला सकते हैं। जिले में इन विद्यार्थियों की संख्या करीब 24 हजार है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी कोरोना जांच को लेकर उलझे हुए है इसके चलते सरकारी स्कूलों में मात्र 1500 विद्यार्थी ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिले में 15 नए केस, सक्रिय 125 मरीज
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए केस मिले है। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 4607 हो गई है। सात मरीज रविवार को ठीक हुए है। फिलहाल अब 125 मरीज ही सक्रिय है। जिले में मौत का आंकड़ा 113 तक पहुंच गया है। दिसंबर माह में 20 दिनों में 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सोमवार से नौंवी और ग्यारहवीं की कक्षाएं शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को स्कूल आने से पहले प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। विद्यार्थी कोरोना टेस्ट भी ला सकता है। दसवीं और बारहवीं में 1500 के करीब विद्यार्थी आ रहे हैं। -दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed