फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बारिश के दिनों में धर्मशाला और थाना रोड़ नहीं बनेगी नहर, तुलसीदास चौक से लालबती तक बिछेगी विशेष पाइपलाइन

बारिश के दिनों में धर्मशाला और थाना रोड़ नहीं बनेगी नहर, तुलसीदास चौक से लालबती तक बिछेगी विशेष पाइपलाइन

Sun, 03 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दिनों में धर्मशाला और थाना रोड़ नहीं बनेगी नहर, तुलसीदास चौक से लालबती तक बिछेगी विशेष पाइपलाइन
बरसात में धर्मशाला और थाना रोड अब नहीं बनेगी नहर, तुलसीदास चौक से लालबत्ती तक बिछेगी विशेष पाइपलाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। धर्मशाला रोड एवं थाना रोड के सैकड़ों दुकानदारों और हजारों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अगर सब कुछ सही रहा तो मानसून के दिनों में धर्मशाला रोड और थाना रोड की सड़क अब नहर का रूप नहीं लेगी बल्कि बारिश के बाद यहां का पानी तुरंत गायब हो जाएगा। नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग मिलकर यहां पर एक विशेष पाइपलाइन डालने की प्लानिंग को फाइनल कर चुके हैं। इस पाइप लाइन के अस्तित्व में आने के बाद यहां पर जलभराव की समस्या बिल्कुल ही समाप्त हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 65 से 70 लाख रुपये का खर्च आने की संभावना है। महत्वपूर्ण बात ये है कि नगर परिषद प्रशासन ने इस पाइपलाइन के निर्माण के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के नाम 68 लाख का चेक तैयार कर दिया है। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिन में नियमित प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान कर भी दिया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने इसकी पुष्टि की है।
आचार संहिता का भी नहीं पड़ेगा असर, मानसून से पहले पूरा होगा पाइपलाइन डालने का काम
नगर परिषद प्रशासन ने इस बार दूरदर्शिता का परिचय देते हुए जन स्वास्थ्य विभाग से इस संदर्भ में काफी समय पहले ही चर्चा शुरू कर दी थी। दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक में ये बात निकलकर आई थी कि धर्मशाला रोड पर तुलसीदास चौक से लेकर लाल बत्ती चौक तक एक विशेष पाइपलाइन डालनी होगी, जिससे जलभराव न हो। इसी के मद्देनजर नप प्रशासन ने जन स्वास्थ्य विभाग से पूरे प्रोजेक्ट का एस्टीमेट ले लिया और उसे मंजूरी के लिए उच्चअधिकारियों को भेज दिया। नगर निकाय विभाग से मंजूरी के बाद नगर परिषद प्रशासन ने जन स्वास्थ्य विभाग को इसकी हामी भरते हुए अपनी ओर से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी एक-दो दिन में इस प्रोजेक्ट के लिए आने वाली लागत राशि का चेक जन स्वास्थ्य विभाग को पहुंच जाएगा। चूंकि ये काम पहले से मंजूरशुदा है, ऐसे में अगर लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का ऐलान हो भी जाता है तो भी इसका असर इस प्रोजेक्ट पर नहीं पड़ेगा। इतना ही नहीं, नगर परिषद सूत्रों की मानें तो मानसून की शुरुआत से पहले धर्मशाला रोड से लेकर लालबत्ती चौक तक ये पाइपलाइन पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में दो-दो फीट तक होता है जलभराव, हजारों लोगों को होगा सीधा फायदा
धर्मशाला रोड एवं थाना रोड शहर के मेन बाजार हैं, लेकिन इसके बावजूद मानसून के दिनों में थोड़ी सी बरसात भी यहां पर कई-कई घंटे का जलभराव की स्थिति पैदा कर देती है। अगर कहीं अच्छी खासी बरसात हो जाए तो यहां पर अक्सर डेढ़ से दो फुट तक जलभराव हो जाता है, जिसके कारण यहां से पैदल तो दूर, वाहन निकालना भी दूभर हो जाता है। इन दोनों मेन बाजारों में तकरीबन साढ़े 5 सौ से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं और सन्यास आश्रम रोड, चार मरला कालोनी, वाल्मीकि चौक, शक्तिनगर, पुरानी तहसील रोड, मॉडल टाउन, हंस मार्केट, ठाकर बस्ती सहित तकरीबन एक दर्जन कॉलोनियां भी इसी रोड से सीधी जुड़ी हुई हैं। यहां पर पाइपलाइन डालने से जलभराव की समस्या अगर समाप्त होती है तो इन कॉलोनियों के हजारों लोगों को सीधा फायदा होगा। गौरतलब है कि यहां के स्थानीय पार्षद राकेश गंभीर ने इसके लिए काफी प्रयास किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेनेज के माध्यम से खैराती रोड एसटीपी में जाएगा बारिश का पानी
जन स्वास्थ्य एवं नगर परिषद के इस संयुक्त प्रोजेक्ट में जन स्वास्थ्य विभाग धर्मशाला रोड पर तुलसीदास चौक से लेकर जीटी रोड स्थित लाल बत्ती चौक तक पाइपलाइन डाली जानी है। विभाग की योजना बरसाती पानी को पाइपलाइन की मदद से पहले लाल बत्ती स्थित अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के जरिए पानी को खैरातीखेड़ा रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के एसटीपी प्लांट तक ले जाया जाएगा। विभाग की मंशा है कि इस पानी को यहां पर ट्रीट कर दोबारा इस्तेमाल लायक बनाया जाए। इस पानी को सिंचाई के लिए भी काम लाया जा सकता है। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार होगा। इसके बाद ही इस पर काम शुरू होगा।
नगर परिषद की ओर से धर्मशाला रोड से लेकर लाल बत्ती चौक तक बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने का प्रस्ताव आया था। इसको लेकर उन्हें मंजूरी मिलनी थी। अगर मंजूरी मिल गई है तो पेमेंट का भुगतान होने के बाद नियमित प्रक्रिया के तहत काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस पानी को एसटीपी प्लांट में ले जाया जाएगा।

-एनआर राणा, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
धर्मशाला रोड व थाना रोड से जल निकासी के लिए एक पाइपलाइन डालने को लेकर प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। उसकी मंजूरी आ गई है। इसके लिए लगभग 68 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही पेमेंट जन स्वास्थ्य विभाग को पहुंच जाएगी और साथ ही काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि मानसून से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
-दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed