फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कल्याणकारी बजट पेश करने पर सरकार का जताया आभार

कल्याणकारी बजट पेश करने पर सरकार का जताया आभार

Sat, 02 Feb 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
कल्याणकारी बजट पेश करने पर सरकार का जताया आभार
अंतरिम बजट को बताया कल्याणकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सरकार द्वारा कल्याणकारी बजट पेश करने पर नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल, पेस्टीसाईड यूनियन के प्रधान नरेश तनेजा टीटू, दरियापुर पैक्स के चेयरमैन इंद्र गावड़ी, रतिया निगरानी कमेटी के चेयरमैन भीम लांबा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद बैनीवाल, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन राम सिंह मांझू, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन सरदाना, पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग, भट्टू ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि जसवंत माचरा, ब्लॉक समिति सदस्य राजेंद्र साहु ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त लोगों ने कहा कि 5 लाख रुपए तक की आमदनी रखने वाले इंडिविजुअल टैक्स पेयर्स की पूरी इनकम टैक्स फ्री होगी और डेढ़ लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करने पर साढ़े छह लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। व्यक्तिगत कर छूट का दायरा बढ़ने से तीन करोड़ करदाताओं को 18,500 करोड़ रुपये तक का कर लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर लगभग 5 एकड़ तक की जमीन वाले किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये देने की ऐतिहासिक योजना से करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और पशुपालन और मछली पालन करने वाले किसानों को भी क्रेडिट कार्ड के जरिये ले जाने वाले कर्ज के ब्याज में 2 प्रतिशत ब्याज की छूट देने का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ-साथ बजट में बैंक और डाकघर में जमा राशि पर टीडीएस की सीमा 40 हजार रुपये तक की बढ़ाने का प्रावधान रखा है। एफडी के ब्याज पर भी 40 हजार रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed